30 सितंबर की इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं||

साल के नौवें महीने का आखिरी दिन इतिहास में दो बहुत दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1993 में 30 सितंबर को महाराष्ट्र के लातूर में जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और वह भी 30 सितंबर का ही दिन था जब जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं का निधन।हो गई थी|

वहीं, सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सतीश प्रधान सहित 32 लोगों को बरी किया गया था |

1687 को  औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।

1870 को फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1993 को महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत। अपुष्ट खबरों में 28,000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था।

1994 को अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना|

1996 को तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।

1996 को श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों का निधन।

2000 को आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 M रिले में स्वर्ण और 400 M रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए।

2005 को डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने बहुत विरोध किया|

2008 को जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों का निधन।।

2009 को पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों का निधन।

2020 को भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।

2020 को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया

Please Share Via ....

Related Posts

One thought on “30 सितंबर की इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *