
समाज में कुछ लोग यह सोचते है कि एक लड़की की जिंदगी शादी के बाद विराम अवस्था में आ जाती है। उनका मानना है कि शादी के बाद लड़की जीवन में कुछ अनोखा नहीं कर सकती। अपना करियर नहीं बना सकती। वह अपने घर परिवार में ही सिमट जाती है।
आज हम जो कहानी लेकर आये है, उसे जानने के बाद इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों के विचार बदल जायेंगे। आज की हमारी कहानी है, संगीता मोहपात्रा की है। संगीता मोहपात्रा वह लड़की जिसने शादी के बाद यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) निकाली|
संगीता महोपात्रा जिन्होंने 5वे प्रयास में पाई सफलता
यूपीएससी हमारे देश में मानी जाने वाली कठिन परीक्षा है। इसे पास करने का सपना हर वर्ष लाखों के नंबर में स्टूडेंट देखते है। लेकिन इसे पास सिर्फ ईमानदारी से प्रतिदिन लगन और जज्बे के साथ कठोर परिश्रम करने वाला स्टूडेंट ही निकाल पाता है। जो स्टूडेंट इस परीक्षा के प्रति अपना पॉजीटिव रूख लगता है। वही स्टूडेंट इस परीक्षा मे सफल हो पाता है।
असफलता-सफलता की पहली सीढ़ी होती है। यह बात तो हमने सुनी है। परन्तु संगीता मोहपात्रा (Sanjita Mohapatra) ने इसे साबित भी करके दिखाया है। वह इस परीक्षा में 4 बार असफल हुई। परन्तु अपने कदम उन्होंने पीछे नहीं लिये। लगातार वह प्रयास करती रही। अंत में पॉंचवी बार प्रयास करके उन्होंने अपने सपने को पूरा कर दिखाया।
कई लोग इंटरनेट को स्टूडेंट के जीवन की सबसे बड़ी बाधा समझते है। कहते है कि इंटरनेट स्टूडेंट का ध्यान भटकाता है। लेकिन हम जानते है, अगर इसका सही इस्तेमाल हो, तो यूपीएससी ही नहीं अन्य परीक्षा भी पास किया जा सकता है। यही बात संगीता महोपात्रा ने भी साबित कर दिखाई है। उन्होंने इंटरनेट (Internet) का सहारा लेकर यूपीएससी कि तैयारी की और इसकी मदद से आज वह आईएएस बन गई है|
संगीता प्रारंभ से ही चाहती थी कि वह आईएएस ऑफीसर (IAS Officer) बने। इसके लिए ही वह दिन रात परिश्रम भी किया करती थी। लेकिन शुरूआत में उन्हें 4 बार असफलता मिली। हालांकि उन्होंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी। लगातार उन्हें असफलता मिल रही थी।
इसकी वजह से उन्होंने दूसरी सरकारी नौकरी भी जॉइन कर ली थी। लेकिन नौकरी जॉइन करके भी वह यूपीएससी की तैयारी करती रही। परन्तु एक समय ऐसा आया जब उन्हें नौकरी की वजह से तैयारी करने में दिक्कत होने लगी थी। ऐसे में संगीता ने अपनी नौकरी छोड दी और अपने सपने को पूरा करने में दिलो-जान से लग गई।
इसी बीच में संगीता की शादी हो गई। लेकिन संगीता ने शादी के बाद भी अपनी तैयारी जारी रखी। वह लोग जो सोचते है कि शादी के बाद कुछ भी कर पाना लड़की के लिए असंभव है। उन्हे संगीता की कहानी सोचने पर मजबूर कर देगी।
वास्तव में कभी कभी ऐसा होता है कि शादी के बाद एक लड़की चार दीवारी में सिमट जाती है। क्योंकि शादी के बाद उनके कंधे में ज्यादा जिम्मेदारी आ जाती है। लेकिन ससुराल वाले सपोर्टिव हो तो लड़की कुछ भी कर सकती है और यही संगीता के ससुराल वालों ने किया। उन्होंने संगीता का साथ दिया। उनके सपने को पूरा करने में मदद की|
ससुराल वालों के साथ से संगीता पॉंचवे प्रयास में यूपीएससी निकाल पाने में सफल हुई। भले ही वह इसके पहले 4 बार असफल हुई हो। लेकिन लगातार मेहनत करने की वजह से वह पॉचवी बार इसे निकाल पाई और अपने सपने को पूरा कर पाई। संगीता ने पॉचवी बार इसे निकालकर 10 वा रेंक प्राप्त किया। उनकी ऑल इंडिया 2019 यूपीएससी में 10 स्थान आया। जिससे वह और उनके ससुराल वाले बहुत खुश हुए।
संगीता ने लगातार तैयारी की। उन्होंने सेल्फ स्टडी की इंटरनेट की मदद (Self Study From Internet) से उन्होंने अपनी प्रेपरेशन की। भले ही उनकी जिंदगी मे कई दिक्क्तें आई हो, लेकिन उनका दृढ संकल्प उनके सपने को पूरा करने में उनका सहारा बना।
संगीता (IAS Sanjita Mohapatra) की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। वह कई बार गिरी, उठी मेहनत की लेकिन कभी हार नहीं मानी। लगातार प्रयास से पत्थर भी तोड़ा जा सकता है, यह बात संगीता ने साबित कर दिखाया है। आज लाखों लडकियों के लिए वह पथ प्रदर्शक बन चुकी है
Recent Posts
- Rajasthan High Court Clerk, JJA, JA Answer Key Download Now(2756 Post)
- ITBP Constable Sports Quota Online Form(71 Post)
- RPSC Senior Teacher Answer Key 2023
- CBI Bank Apprentice Vacancy Online Form Apply Now(5000 Post)
- IB Security Assistant, MTS Admit Card(1675 Post)
- HPSC SDAO (Sub Divisional Agriculture Officer) Vacancy Online Form 2023(Post 37 )
- Today Current Affairs || Current Affairs 14 March 2023||
- HKRN MTS Various Recruitment 2023 Apply online
- Today Current Affairs || Current Affairs 13 March 2023||
- HSSC CET GROUP D FREE MOCKTEST-93 || HSSC Mocktest || CET MOCKTEST ||
- आज का इतिहास:-10 मार्च की प्रमुख घटनाएं का सिलसिलेवार ब्यौरा||
- Today Current Affairs || Current Affairs 10 March 2023||
- HSSC CET 58 Group Wise Vacancy Syllabus
- HSSC CET Group C Post Online Form ( 31529 Post)
- आज का इतिहास:-08 मार्च की प्रमुख घटनाएं का सिलसिलेवार ब्यौरा||
Post Views:
281