Daily Current Affairs 28-01-2024 करंट अफेयर

Date :- 28 – January 01 – 2024
══════════════════════

प्रश्न 1:- कुल कितने भारतीय मूल के वैज्ञानिकों को ‘वैभव’ फेलोशिप देने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- 22 वैज्ञानिकों को।

प्रश्न 2:- अखिल भारतीय अभियान ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर :- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने।

प्रश्न 3:- किस राज्य सरकार ने 15 फरवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य किया है?
उत्तर :- राजस्थान सरकार।

प्रश्न 4:- “ICC Men’s T20I Cricketer of the Year” का अवॉर्ड किस खिलाड़ी ने जीता है?
उत्तर :- सूर्यकुमार यादव।

प्रश्न 5:- दुनिया की पहली ‘ब्लैक टाइगर सफारी’ किस राज्य में खोला जाएगा?
उत्तर :- ओडिशा राज्य में।

प्रश्न 6:- किस राज्य में एक व्यापक जाति जनगणना का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश में।

प्रश्न 7:- किस देश में पहला अल्कोहल स्टोर खोला जाएगा?
उत्तर :- सऊदी अरब में।

प्रश्न 8:- 2022-23 के लिए BCCI Award 2024 में ‘पॉली उमरगर’ अवॉर्ड किसने जीता है?
उत्तर :- शुभमन गिल।

प्रश्न 9:- किसे साल 2023 के लिए ICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है?
उत्तर :- हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज़)।

प्रश्न 10:- कर्पूरी ठाकुर को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर :- भारत रत्न।

प्रश्न 11:- BCCI Award 2024 में कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड किसे दिया गया है?
उत्तर :- फरोख इंजीनियर और रवि शास्त्री को।

प्रश्न 12:- शोधकर्ताओं ने किस धातु से दुनिया का पहला सेमीकंडक्टर का निर्माण किया है?
उत्तर :- ग्राफीन से।

प्रश्न 13:- ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेट हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ का निर्देशन किसने किया है?
उत्तर :- निशा पाहुजा।

प्रश्न 14:- भारतीय नौसेना किस राज्य में दूसरे VLF communication station की स्थापना करेगी?
उत्तर :- तेलंगाना राज्य में।

प्रश्न 15:- BCCI ने किन खिलाड़ियों को ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया है?
उत्तर :- शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा।

प्रश्न 16:- CCI ने MG Motor India में JSW Group को कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीद को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 38% हिस्सेदारी।

प्रश्न 17:- सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 ‘संस्थागत श्रेणी’ में किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर :- 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल।

प्रश्न 18:- किसने AU Small Finance Bank को Fincare Small Finance Bank के साथ विलय के लिए मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- CCI ने।

प्रश्न 19:- ‘इंडिया ओपन 2024′ महिला एकल टाइटल किसने जीता है?
उत्तर :- ताई त्ज़ु यिंग।

प्रश्न 20:- भारत की पहली स्व-निर्मित विमान सीट का अनावरण किया गया है?
उत्तर :- विंग्स इंडिया 2024 में।

प्रश्न 21:- किसने ‘पराक्रम दिवस’ पर लाल किले के भारत पर्व का शुभारंभ किया है?
उत्तर :- प्रधानमंत्री मोदीजी ने।

प्रश्न 22:- 2 करोड़ क्रेडिट कार्ड वाला पहला बैंक कौन-सा बना है?
उत्तर :- HDFC Bank.

प्रश्न 23:- किसे ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर :- डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव और नवीन तिवारी।

प्रश्न 24:- भारत कॉपर की खोज और खनन परियोजनाओं के लिए किस देश की यात्रा पर जायेगा?
उत्तर :- जाम्बिया।

प्रश्न 25:- किस राज्य में ‘खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर’ अस्पताल की आधारशिला रखी गई है?
उत्तर :- गुजरात राज्य में।

प्रश्न 26:- किसने स्कीट मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता है?
उत्तर :- रायज़ा ढिल्लों और गुरजोत खांगुरा ने।

प्रश्न 27:- किस देश में 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आठ भारतीय नृत्य शैलियों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर :- श्रीलंका में।

प्रश्न 28:- 2030 तक 100 मीट्रिक टन कोल गैस उत्‍पादन के लिए किन राज्यों में दो संयंत्रों की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है?
उत्तर :- पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य में।

प्रश्न 29:- 2026 से स्पेनिश ग्रां प्री की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- मैड्रिड।

प्रश्न 30:- किस राज्य में गृह ज्योति योजना का अनावरण किया जाएगा?
उत्तर :- तेलंगाना राज्य में।

प्रश्न 31:- उच्च शिक्षा और अखिल भारतीय सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार सबसे ज्यादा कॉलेज किस राज्य में हैं?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश में।

प्श्न 32:- यूनिकॉर्न बनने वाली भारत की पहली एआई कंपनी कौन-सी बनी है?

उत्तर :- क्रुट्रिम।

प्रश्न 33:- किस देश में पहली बार दोषी को फांसी देने के लिए नाइट्रोजन गैस का उपयोग किया गया है?

उत्तर :- अमेरिका में।

प्रश्न 34:- किस कंपनी द्वारा जापानी कंपनी IHI को हरित अमोनिया की आपूर्ति की जाएगी?

उत्तर :- ACME द्वारा।

प्रश्न 35:- 28 जनवरी 2024 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर :- डेटा सुरक्षा दिवस।

प्रश्न 36:- रोहन बोपन्ना कितने की उम्र में पहली बार नंबर एक खिलाड़ी बने हैं?

उत्तर :- 43 की उम्र में।

प्रश्न 37:- ICRA ने FY24 बैंक क्रेडिट ग्रोथ का अनुमान कितना % तक बढ़ाया है?

उत्तर :- 15% तक।

प्रश्न 38:- किस कंपनी को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के लिए RBI से मंजूरी मिल गई है?

उत्तर :- Zomato को।

प्रश्न 39:- LIC, HDFC में कितने प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदेगी?

उत्तर :- 9.99 प्रतिशत।

प्रश्न 40:- रूफटॉप सोलर पैनल्स लगाने के लिए REC Ltd कितने लाख करोड़ रुपये तक का कर्ज देगी?

उत्तर :- 1.20 लाख करोड़ रुपये।

प्रश्न 41:- निर्मला सीतारमण जी लगातार कितनी बार बजट पेश करने वाली दूसरी महिला वित्त मंत्री बनेंगी?

उत्तर :- लगातार छठवीं बार।

प्रश्न 42:- कोयला गैसीकरण के लिए कितने हजार करोड़ रुपये की Viability Gap Financing Scheme को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है?

उत्तर :- 8500 करोड़ रुपये की।

प्रश्न 43:- देश में इस बार कुल कितने जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?

उत्तर :- कुल 80 जवानों को।

प्रश्न 44:- किस यूनिवर्सिटी ने मंदिर मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने घोषणा की है?

उत्तर :- मुंबई यूनिवर्सिटी ने।

प्रश्न 45:- किसने टाटा समूह को विस्ट्रॉन इन्फोकॉम की 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए मंजूरी दे दी है?

उत्तर :- CCI ने।

प्रश्न 46:- किसने WTT Feeder Corpus Christi 2024 में पहला वैश्विक टेबल टेनिस खिताब जीता है?

उत्तर :- श्रीजा अकुला ने।

प्रश्न 47:- किस भारतीय कंपनी को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से जेनेरिक दवाओं के लिए मंजूरी मिली है?

उत्तर :- जायडस को।

प्रश्न 48:- किस सागर में भारत, फ्रांस और यूएई का संयुक्त हवाई अभ्यास आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर :- अरब सागर में।

प्रश्न 49:- केंद्र सरकार कितने लोगों को ‘जीवन रक्षा पदकों’ से सम्मानित किया है?

उत्तर :- 31 लोगों को।

प्रश्न 50:- किस राज्य ने ईवी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए JSW के 40 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

उत्तर :- ओडिशा ने।

प्रश्न 51:- किसने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई बिल्डिंग ‘कौशल भवन’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने।

प्रश्न 52:- किस राज्य में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है?

उत्तर :- झारखंड।

प्रश्न 53:- कितने सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर :- 80 सशस्त्र बलों।

प्रश्न 54:- रक्षा मंत्रालय ने कितने फास्ट पेट्रोल वेसल्स के लिए मझगांव डॉक के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर :- 14 फास्ट पेट्रोल वेसल्स।

प्रश्न 55:- 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी कौन-सी बनी है?

उत्तर :- माइक्रोसॉफ्ट।

प्रश्न 56:- वर्चुअल माध्यम से किस स्मार्ट सिटी के लिए ई-बस सेवा की शुरुआत की गई है?

उत्तर :- जम्मू स्मार्ट सिटी।

प्रश्न 57:- हाल ही में किसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले को।

प्रश्न 58:- शहरी गतिशीलता में बदलाव के लिए भारत 1.25 लाख करोड़ रुपये से कितने रोपवे परियोजनाओं का विकास करेगा?

उत्तर :- 200 रोपवे परियोजनाओं का।

प्रश्न 59:- किस कंपनी ने सेना के लिए उपकरण बनाने के लिए गेको मोटर्स का अधिग्रहण किया है?

उत्तर :- JSW ग्रुप ने।

प्रश्न 60:- सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के साथ MOU को मंजूरी दे दी गई है?

उत्तर :- ओमान।

Please Share Via ....

Related Posts