Daily Current Affairs 21-01-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 21-01-2023

1. प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ ने कोच्चि के वेलिंगडन द्वीप में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की तीन परियोजनाएं देश को समर्पित की हैं।

2. भारत के रमेश बाबू प्रज्ञानंद ने टाटा स्‍टील मास्‍टर्स स्‍पर्धा में विश्व चैंपियन शतरंज खिलाडी ‘डिंग लिरेन’ को हराया है।

3. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में ‘श्री जगन्नाथ मंदिर विरासत गलियारा’ परियोजना का उद्घाटन किया है।

4. ‘अमेरिका’ ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2024 में शीर्ष स्थान पर रहा है।

5. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान सेवाओं’ का उद्घाटन किया है।

6. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ‘रंजन गोगोई’ को असम के सर्वोच्च सम्मान ‘असम वैभव’ से सम्मानित किया जाएगा।

7. हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर ‘विंग्‍स इंडिया-2024 प्रदर्शनी’ शुरू हुई है।

8. मेघालय को वर्ष 2022 के लिए शीर्ष कार्य निष्पादन करने वाले राज्‍य का ‘राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप पुरस्कार’ प्रदान किया गया है।

9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम में ‘कार्बी युवा महोत्सव’ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।

10. ‘लियोनेल मेसी’ ने ‘फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड जीता है।

11. ‘सुनील दहिया’ इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) के नए अध्यक्ष बने हैं।

12. दिग्गज हॉकी खिलाड़ी ‘अजीत सिंह गिल’ का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

13. तमिलनाडु राज्य में प्रसिद्ध ‘जल्लीकट्टू प्रतियोगिता’ शुरू हुई है।

14. मशहूर उपन्यासकार ‘चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी’ ने ‘एन अनकॉमन लव: द अर्ली लाइफ ऑफ सुधा एंड नारायण मूर्ति’ नामक पुस्तक लिखी है।

15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर ‘स्मारक डाक टिकट’ जारी किए हैं।

16. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘FERTILISING THE FUTURE: Bharat’s March Towards Fertiliser Self- Sufficiency’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है।

17. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र राज्य में ‘आठ अमृत परियोजनाओं’ की आधारशिला रखेंगे।

18. छत्तीसगढ़ राज्य में ‘महतारी वंदना योजना 2024’ शुरू हुई है।

19. पंजाब के मोहाली में पहला ‘मदर-मिल्‍क बैंक’ स्थापित किया गया है।

20. ‘फारसी’ भाषा को भारत की 9वीं शास्त्रीय भाषा में शामिल किया जाएगा।

21. रियर एडमिरल ‘शांतनु झा’ ने पूर्वी नौसेना कमान मुख्‍यालय में संचालन मामलों के चीफ स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला है।

22. हरियाणा के फरीदाबाद में ‘9वां भारत अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023’ शुरू हुआ है।

23. नई दिल्ली में ‘एशियाई बौद्ध सम्मेलन’ की 12वीं महासभा का आयोजन किया गया है।

24. भारतीय निशानेबाज ‘ईशा सिंह’ को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

25. ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ (LIC) भारत की सबसे मूल्यवान PSU कंपनी बनी है।

26. ‘रोहित शर्मा’ T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

27. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 206 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस’ प्रतिमा का उद्घाटन किया है।

28. तमिलनाडु के पोलाची में ‘इंटरनेशनल बैलून फेस्टिवल का 9वां संस्करण शुरू हुआ है।

29. ICICI बैंक ने कनाडा में ‘मनी2इंडिया’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

30. चेन्नई में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024’ का छठा संस्करण शुरू हुआ है।

31. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में ‘बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नोलॉजी सेंटर’ के नए परिसर का उद्घाटन किया है।

32. जापान देश के ‘मून मिशन स्नाइपर’ ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की हैं।

33. दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ‘नोवाक जोकोविच’ को रिकॉर्ड 8वीं बार ‘बाल्कन एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया है।

34. ‘भारत’ को मत्स्य पालन प्रबंधन पर FAO की समिति का उपाध्‍यक्ष चुना गया है।

35. ‘शिक्षा मंत्रालय’ के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 16 वर्ष से कम आयु के विद्याथियों के कोचिंग सेंटर में एडमिशन पर रोक लगी है।

36. आयी फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार ‘कुवैती दिनार’ दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी बनी है।

37. केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ‘गुट-निरपेक्ष शिखर सम्मेलन 2024‘ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

38. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मछुआरों के लिए ‘संकट चेतावनी ट्रांसमीटर’ (डीएटी) विकसित किया है

39. गुजरात राज्य के ‘कच्छी खरेक खजूर’ को GI टैग का दर्जा मिला है।

40. ‘ऋतिक रोशन’ Rupay प्राइम वॉलीबॉल लीग (PVL) सीजन 3 के ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

41. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘दलजीत सिंह’ को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

42. अरूणाचल प्रदेश राज्य में ‘पक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव’ का आयोजन किया गया है|

Please Share Via ....

Related Posts