Daily Current Affairs 07-08-2023 करंट अफेयर

📖 कर्रेंट अफेयर्स ➜ 07-08-2023

प्रश्न 1:- ADR द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में अरबपति विधायकों की संख्या सबसे अधिक है?

उत्तर :- कर्नाटक राज्य में।

प्रश्न 2:- किस राज्य के जेदीबुट्टा साड़ी, कन्याकुमारी मैटी केला और जदेरी नमकट्टी उत्पादों को GI टैग प्राप्त हुआ है?

उत्तर :- तमिलनाडु राज्य के।

प्रश्न 3:- ‘The Women 100 Tournament’ में 500 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हैं?

उत्तर :- स्मृति मंधाना।

प्रश्न 4:- ‘5वें विश्व कॉफी सम्मेलन’ का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर :- बेंगलुरु में।

प्रश्न 5:- 7 अगस्त 2023 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर :- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस।

प्रश्न 6:- वित्‍त वर्ष 2022-23 में लैटिन अमरीका और कैरिबियाई देशों के साथ भारत का व्‍यापार बढकर कितना अरब डॉलर हुआ है?

उत्तर :- 50 अरब डॉलर।

प्रश्न 7:- हरियाणा राज्य सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिए कौन-सी योजना की शुरुआत की है?

उत्तर :- प्राण वायु देवता पेंशन योजना।

प्रश्न 8:- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कितने वर्ष के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते?

उत्तर :- पांच वर्ष के लिए।

प्रश्न 9:- बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनीं हैं?

उत्तर :- अदिति स्वामी।

प्रश्न 10:- किस राज्य के ‘जलेसर धातु शिल्प’ को GI टैग प्राप्त हुआ है?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 11:- BIS (Bureau of Indian Standards) ने मानकीकरण और अनुरूपता मूल्‍यांकन के लिए कितने प्रतिष्ठित संस्‍थानों के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं?

उत्तर :- 35 प्रतिष्ठित संस्‍थानों के साथ।

प्रश्न 12:- Delhi Electricity Regulatory Commission (DERC) के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ को।

प्रश्न 13:- FBI के साल्ट लेक सिटी फील्ड कार्यालय के प्रभारी विशेष एजेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- शोहिनी सिन्हा को।

प्रश्न 14:- हाल ही में किन दो कंपनीयों को महारत्न और नवरत्न कंपनी का दर्जा मिला है?

उत्तर :- आयल इंडिया (13वीं महारत्न कंपनी) और ONGC को (14वीं नवरत्न कंपनी) को।

प्रश्न 15:- किसने देशभर में 6 लाख 40 हजार गांवों में भारत नेट के विस्‍तार के लिए 1 लाख 39 हजार 579 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं?

उत्तर :- केंद्र सरकार ने।

Please Share Via ....

Related Posts