Daily Current Affairs 26-12-2023 करंट अफेयर

📖 कर्रेंट अफेयर्स ➜ 26 -12-2023

प्रश्न 1:- विश्व बैंक के रिपोर्ट के अनुसार कौन-सा देश वैश्विक धन प्रेषण की सूची में शीर्ष स्थान पर है?
उत्तर :- भारत।

प्रश्न 2:- विश्व महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप 2023 का खिताब किस देश ने जीत लिया है?
उत्तर :- फ्रांस ने।

प्रश्न 3:- उत्तर प्रदेश राज्य का पहला उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र किस शहर में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- लखनऊ में।

प्रश्न 4:- रेलवे मंत्रालय द्वारा कितने स्टेशनों पर पैनिक स्विच लगाया जाएगा?
उत्तर :- 117 स्टेशनों पर।

प्रश्न 5:- 25 दिसंबर 2023 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- क्रिसमस डे।

प्रश्न 6:- भारतीय नौसेना का अंडरग्राउंड सबमरीन बंकर किस नाम से बनाया जा रहा है?
उत्तर :- ‘I.N.S. Varsha’।

प्रश्न 7:- किसे “BBC. Sports Personality of the Year” घोषित किया गया है?
उत्तर :- मैरी इयरप्स को।

प्रश्न 8:- केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में कितने करोड़ रुपए जारी किए हैं?
उत्तर :- 72961 करोड़ रुपए।

प्रश्न 9:- FIH ने किसे “Women’s Player of the Year” घोषित किया है?
उत्तर :- जैन डे वार्ड को।

प्रश्न 10:- किस देश ने असम सीमा पर ‘अंतर्राष्ट्रीय शहर’ बनाने की घोषणा की है?
उत्तर :- भूटान ने।

प्रश्न 11:- श्रीलंका के ‘गोल्डेन आउल पुरस्कार’ से भारतीय सशस्त्र बलों के कितने अधिकारियों को सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- 3 अधिकारियों को।

प्रश्न 12:- पंडित मदन मोहन मालवीय के लेखन कार्यों और भाषणों के 11 खंडों की पहली श्रृंखला का विमोचन कौन करेंगे?
उत्तर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी।

प्रश्न 13:- किस केंद्रीय मंत्री ने गुजरात राज्य के गांधीनगर में लगभग 3 करोड़ 59 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया है?
उत्तर :- गृहमंत्री अमित शाह जी ने।

प्रश्न 14:- International Organization for Migration (IOM) द्वारा प्रोजेक्ट प्रयास कब लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- 21 दिसंबर को।

प्रश्न 15:- किस मंत्रालय ने जूट किसानों की सुविधा के लिए किया “पाट-मित्रो” एप्लिकेशन का अनावरण किया है?
उत्तर :- वस्त्र मंत्रालय ने।

प्रश्न 16:- किस राज्य सरकार ने गिफ्ट सिटी से शराब प्रतिबंध हटाया है?
उत्तर :- गुजरात राज्य सरकार ने।

प्रश्न 17:- कुश्ती महासंघ के नए प्रमुख के चुनाव के बाद किस पहलवान ने इस्तीफा दिया है?
उत्तर :- साक्षी मलिक ने।

प्रश्न 18:- भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि कौन होंगे?
उत्तर :- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन।

प्रश्न 19:- किस हवाई अड्डे के T-2 को यूनेस्को के ‘सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों’ में मान्यता मिली है?
उत्तर :- बेंगलुरु।

प्रश्न 20:- 24 दिसंबर 2023 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।

प्रश्न 21:- WHO के अनुसार कितने लाख से अधिक अफगानी बच्चें गंभीर कुपोषण से ग्रसित हैं?
उत्तर :- 10 लाख।

प्रश्न 22:- किस मंत्रालय ने 3 RAMP Sub-Schemes का अनावरण किया है?
उत्तर :- MSME मंत्रालय ने।

प्रश्न 23:- कौन-सा देश 2027 से लोहे पर कार्बन बॉर्डर टैक्स लागू करेगा?
उत्तर :- यूनाइटेड किंगडम।

प्रश्न 24:- किसके द्वारा 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया गया है?
उत्तर :- संयुक्त राष्ट्र द्वारा।

प्रश्न 25:- सुरक्षा में उल्लंघन के बाद केन्द्र सरकार संसद की सुरक्षा के लिए किन जवानों को तैनात करेगी?
उत्तर :- CISF.

प्रश्न 26:- WHO ने किस फार्मा द्वारा निर्मित दूसरे मलेरिया वैक्सीन को प्रीक्वालिफाइड कर दिया है?
उत्तर :- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा।

प्रश्न 27:- किस मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूह के उत्पाद बेचने हेतु जियोमार्ट से समझौता किया है?
उत्तर :- ग्रामीण विकास मंत्रालय ने।

प्रश्न 28:- 2022 और 2023 के लिए SASTRA-रामानुजन पुरस्कार किन्हें प्रदान किए गए हैं?
उत्तर :- गणितज्ञ युनकिंग तांग और रुइक्सियांग झांग को।

प्रश्न 29:- भारत सरकार ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्राप्त करने के लिए किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- एडीबी के साथ।

प्रश्न 30:- यूनेस्को ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए कितने भारतीय परियोजनाओं को मान्यता दी है?
उत्तर :- 4 भारतीय परियोजनाओं को।

Please Share Via ....

Related Posts