Daily Current Affairs 15-01-2023 करंट अफेयर

Date :- 15 – January- 2024
Day :-  Monday – सोमवार

प्रश्न 1:- किसने SARS-CoV-2 के वर्तमान स्ट्रेन के खिलाफ एक गर्म टीका विकसित किया है?
उत्तर :- IISc Bengaluru ने।

प्रश्न 2:- ‘स्वच्छ सर्वेक्षण -2023 में किन दो शहरों को ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर’ का अवार्ड मिला है?
उत्तर :- वाराणसी और प्रयागराज को।

प्रश्न 3:- रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर :- कांस्य पदक।

प्रश्न 4:- समुद्र पर बने भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर :- नरेंद्र मोदीजी ने।

प्रश्न 5:- किस केन्द्रीय मंत्री ने भारतीय रेलवे निर्माण मैनुअल 2023 का अनावरण किया है?
उत्तर :- अश्विनी वैष्णव जी ने।

प्रश्न 6:- भारत के पहले ‘डार्क स्काई पार्क’ का ख़िताब किस टाइगर रिजर्व को मिला है?
उत्तर :- पेंच टाइगर रिजर्व को।

प्रश्न 7:- किस राज्य में 3 से अधिक बच्चे पैदा करने पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा?
उत्तर :- असम में।

प्रश्न 8:- किस देश ने उपग्रह ‘आइंस्टीन प्रोब’ लांच किया है?
उत्तर :- चीन ने।

प्रश्न 9:- गुजरात के सानंद में किस कंपनी के द्वारा सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना की जाएगी?
उत्तर :- माइक्रोन।

प्रश्न 10:- किसने ओडिशा राज्य के मलकानगिरी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- नवीन पटनायक जी ने।

प्रश्न 11:- नए समझौते के मुताबिक, हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को कितने साल के भीतर गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी दिखाने का मौका मिलेगा?
उत्तर :- तीन साल के भीतर।

प्रश्न 12:- हाल ही में यूपीएससी के सदस्य कौन बने हैं?
उत्तर :- आईपीएस अधिकारी शील वर्धन सिंह।

प्रश्न 13:- किस केन्द्रीय मंत्री ने ‘मोदी: एनर्जाइज़िंग ए ग्रीन फ्यूचर’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
उत्तर :- केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव जी ने।

प्रश्न 14:- किस राज्य में पशुओं को शीतलहर से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने परामर्श जारी की है?
उत्तर :- हरियाणा में।

प्रश्न 15:- किसने महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है?
उत्तर :- प्रधानमंत्री मोदीजी ने।

प्रश्न 16:- घुड़सवारी में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी हैं?
उत्तर :- दिव्यकीर्ति सिंह।

प्रश्न 17:- 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर :- नासिक में।

प्रश्न 18:- किस देश ने हाल ही में यूनाइटेड कप जीता है?
उत्तर :- जर्मनी ने।

प्रश्न 19:- IIT मद्रास का नया कैंपस किस देश में शुरू किया जाएगा?
उत्तर :- श्रीलंका में।

प्रश्न 20:- 12 जनवरी 2024 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- राष्ट्रीय युवा दिवस।

प्रश्न 21:- विंग्स इंडिया किस शहर के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा?
उत्तर :- हैदराबाद के।

प्रश्न 22:- किसके द्वारा स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक 2024 का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर :- DPIIT द्वारा।

प्रश्न 23:- किस देश ने कुत्ते के मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर :- दक्षिण कोरिया ने।

प्रश्न 24:- भारत के अंटार्कटिक अभियान में किस देश के वैज्ञानिक शामिल हुए हैं?
उत्तर :- बांग्लादेश और मॉरीशस के।

प्रश्न 25:- किसने नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- प्रधानमंत्री मोदीजी ने।

प्रश्न 26:- गुजरात ईवी प्लांट के लिए जेनसोल इंजीनियरिंग ने कितने करोड़ रुपये का आवंटन किया है?
उत्तर :- 2000 करोड़ रुपये का।

प्रश्न 27:- जकार्ता में एशियाई क्वालीफायर में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में रिदम सांगवान ने कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर :- कांस्य पदक।

प्रश्न 28:- किसने फर्जी इनकमिंग कॉल तथा साइबर अपराध और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है?
उत्तर :- दूरसंचार विभाग ने।

प्रश्न 29:- इंफोसिस ने कितने करोड़ रुपये में InSemi (एक सेमीकंडक्टर डिजाइन फर्म) का अधिग्रहण किया है?
उत्तर :- 280 करोड़ रुपये में।

प्रश्न 30:- ICC ने आगामी अंडर-19 पुरुष विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों की लिस्ट में किन दो भारतीयों को शामिल किया है?
उत्तर :- केएनए पद्मनाभन और नारायणन कुट्टी को।

Please Share Via ....

Related Posts