Daily Current Affairs 27-12-2023 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 27-12-2023

01. कुरुक्षेत्र, हरियाणा में ‘अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023’ का शुभारंभ हुआ है।

02 ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रथम ‘विश्व ओड़िया भाषा सम्मेलन 2024’ का आयोजन किया जाएगा।

3. बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बोधगया में ‘अंतराष्ट्रीय संघ फोरम’ का उद्घाटन किया है।

4. 21 दिसंबर को ‘विश्व बास्केटबॉल दिवस’ मनाया गया है।

5. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की पुलिस ने अपना ‘व्हाट्सएप चैनल’ शुरू किया है।

6. ‘अमृता रायचंद्र’ को ‘सलाम बॉम्बे फाउंडेशन’ के लिए स्वास्थ्य राजदूत नामित किया गया है।

7. ‘कूनो वन महोत्सव 2023’ का प्रथम संस्करण मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित किया गया है।

8. ‘उदय ए. काओले’ ने कोल इंडिया की इकाई ‘महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (MCL) के सीएमडी का कार्यभार संभाला है।

9. ‘प्रमोद शर्मा’ ने ‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (NHSRCL) के निदेशक के रूप में पदभार संभाला है।

10. ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद’ (ISRO) को आइसलैंड के हुसाविक संग्रहालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘लीफ एरिक्सन लूनर पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है।

11. गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति ‘इमैनुएल मैक्रों’ भारत के मुख्य अतिथि होंगे।

12. 22 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस‘ मनाया गया है।

13. तमिलनाडु राज्य में ‘खेलों इंडिया यूथ गेम्स’ का छठा संस्करण 19 से 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

14. लेखिका ‘सुकृता पॉल’ को टैगोर साहित्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

15. ‘सविता पुनिया’ और ‘हार्दिक सिंह’ ने प्रतिष्ठित FIH पुरस्कार अपने नाम किया है।

16. भारतीय महिला रेसलर ‘साक्षी मलिक’ ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है।

17. UNESCO ने ‘अमृतसर’ के रामबाग गेट और प्राचीर को पुरस्कृत किया है।

18. गुजरात में ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024’ का आयोजन किया जाएगा।

19. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार ‘अफगानिस्तान’ में 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण का सामना कर रहे हैं।

20. ‘संदीप बत्रा’ ने ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के रूप में पदभार संभाला है।

21. तमिलनाडु राज्य सरकार ‘LEADS’ रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा है।

22. ‘आंध्र प्रदेश’ राज्य सरकार ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए टैब वितरण की शुरुआत की है।

23. अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक देश ‘अंगोला’ ने ओपेक संगठन को छोड़ दिया है।

24. मध्य प्रदेश के सभी न्यायालयों में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सुनवाई की जाएगी।

25. प्रख्यात साहित्यकार ‘संजीव’ को उनके उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ के लिए हिंदी भाषा में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है।

26. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 20वें ‘न्यूरो अपडेट 2023’ सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

27. अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने विदेशों में भारतीय छात्रों और श्रमिकों के व्यवस्थित और सुरक्षित प्रवासन के लिए प्रोजेक्ट ‘प्रयास’ लॉन्च किया है।

28. प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार 2023 में भाला फेंक खिलाड़ी ‘सुमित अंतिल’ को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का खिताब मिला है।

29. अभिनेता ‘कार्तिक आर्यन’ को ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ ने अपना फुटबॉल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

30. नई दिल्ली ने तीसरे ‘अटल गौरव सम्मान समारोह 2023’ का आयोजन किया गया है।

31. दिव्यांग बच्चों के लिए पुणे में ‘जलोश 2023’ का 13वां संस्करण संपन्न हुआ है।

32. 25 दिसंबर को ‘सुशाशन दिवस’ मनाया गया है।

33. ‘प्रोफेसर वासिनी लारेडज’ ने साहित्य और कला के क्षेत्र में UAE का ‘ग्रेट अरब माइंड्स’ अवार्ड जीता है।

34. ‘गुरुनानक देव विश्वविद्यालय’ ने मौलाना अब्दुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी अपने नाम की है।

35. केंद्रीय मंत्री ‘पीयूष गोयल’ ने ई-जागृति पोर्टल और राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 2.0 का उद्घाटन किया है।

36. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘गुजरात लिटरेचर फेस्टिवल 2023’ का शुभारंभ किया है।

37. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ‘विंटर कार्निवल 2023’ शुरू हुआ है।

38. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ‘डीन एल्गर’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

39. प्रसिद्ध मणिपुरी कवयित्री ‘सोरोखैबम गंभिनी’ (Sorochaibum gambhini) को साहित्य अकादमी 2023 के लिए नामित किया गया हैं।

40. उतर प्रदेश राज्य में ‘संस्कृति उत्सव 2023-24’ शुरू किया गया है।

Please Share Via ....

Related Posts