Daily Current Affairs 24-01-2024 करंट अफेयर

Date :- 24 – January – 2024
Day :- Wednesday – बुधवार

प्रश्न 1:- किसने 47वें कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- ममता बनर्जी ने।

प्रश्न 2:- केंद्र सरकार ने केरल में कृत्रिम रीफ इकाइयों की स्थापना के लिए कितने करोड़ रुपये आवंटित किए हैं?
उत्तर :- 302 करोड़ रुपए।

प्रश्न 3:- डकार रैली 2024 में किसने जीत हासिल की है?
उत्तर :- कार्लोस सैन्ज़ ने।

प्रश्न 4:- प्रधानमंत्री मोदी जी ने सोलापुर में कितने अमृत परियोजनाओं की शुरुआत की है?
उत्तर :- 8 अमृत परियोजनाओं।

प्रश्न 5:- किस राज्य ने शिक्षा परिवर्तन के लिए ‘माई स्कूल-माई प्राइड’ लॉन्च किया है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश ने।

प्रश्न 6:- फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी कौन-सी है?
उत्तर :- ‘कुवैती दीनार’।

प्रश्न 7:- UNDP और EU ने किस देश को वनों की कटाई, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के लिए $420,000+ का आवंटन किया है?
उत्तर :- पापुआ न्यू गिनी को।

प्रश्न 8:- किस राज्य में डॉ.बीआर अंबेडकर की 125 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश में।

प्रश्न 9:- फोर्ब्स की के अनुसार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी की लिस्ट में यूएस डॉलर का कौन-सा स्थान है?
उत्तर :- 10वां स्थान।

प्रश्न 10:- किसने 16वें वित्त आयोग के लिए पदों के सृजन की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- केंद्र सरकार ने।

प्रश्न 11:- किस केंद्रीय मंत्री ने भारत को सबसे भरोसेमंद देश और लचीली अर्थव्यवस्था बताया है?
उत्तर :- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने।

प्रश्न 12:- किस राज्य सरकार ने दावोस में 3.53 ट्रिलियन रुपये के निवेश समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- महाराष्ट्र ने।

प्रश्न 13:- किस देश ने ‘एलायंस फॉर ग्लोबल गुड-जेंडर इक्विटी एंड इक्वलिटी’ की स्थापना की है?
उत्तर :- भारत ने।

प्रश्न 14:- किस शहर के जगन्नाथ मंदिर में गोले मेले का शुभारम्भ किया गया है?
उत्तर :- उधमपुर के।

प्रश्न 15:- किसने निवेशकों की आसानी के लिए CDSL की बहुभाषी पहल का शुभारम्भ किया है?
उत्तर :- सेबी अध्यक्ष ने।

प्रश्न 16:- किसने पहले तुर्की अंतरिक्ष यात्री के साथ ISS के लिए X-3 मिशन लॉन्च किया है?
उत्तर :- spacex ने।

प्रश्न 17:- भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया है?
उत्तर :- हरियाणा में।

प्रश्न 18:- किस देश ने 22 जनवरी को ‘अयोध्या राम मंदिर दिवस ‘ के रूप में घोषित किया है?
उत्तर :- कनाडा ने।

प्रश्न 19:- सोनी ग्रुप ने किसके साथ 10 अरब डॉलर के मीडिया विलय सौदे को रद्द कर दिया है?
उत्तर :- ज़ी एंटरटेनमेंट ने।

प्रश्न 20:- भारत और किस देश ने सफल डिजिटल समाधान साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- क्यूबा ने।

प्रश्न 21:- इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में किस खिलाड़ी को बाहर किया गया है?
उत्तर :- विराट कोहली को।

प्रश्न 22:- एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय कौन बनें हैं?
उत्तर :- मान सिंह।

प्रश्न 23:- अयोध्या राम मंदिर निर्माण के मुख्य वास्तुकार कौन हैं?
उत्तर :- चंद्रकांत सोमपुरा।

प्रश्न 24:- किस केन्द्रीय मंत्री ने हैदराबाद के सालार जंग संग्रहालय में पांच नई गैलरी का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- जी किशन रेड्डी जी ने।

प्रश्न 25:-किस राजनीतिक पार्टी द्वारा ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत की गई है?
उत्तर :- भारतीय जनता पार्टी।

प्रश्न 26:- किस केन्द्रीय मंत्री ने भुवनेश्वर में अत्याधुनिक ‘आयुष दीक्षा’ केंद्र की आधारशिला रखी है?
उत्तर :- सर्बानंद सोनोवाल जी ने।

प्रश्न 27:- भारतीय सेना ने आतंकियों के खात्मे के लिए किस ऑपरेशन की शुरुआत की है?
उत्तर :- ऑपरेशन सर्वशक्ति।

प्रश्न 28:- कौन-सा फल Geographical Indication (GI) Tag पाने वाला गुजरात का दूसरा फल बन गया है?
उत्तर :- कच्छ की स्वदेशी खजूर कच्छी खरेक।

प्रश्न 29:- ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ के अंतर्गत कितने करोड़ परिवारों को सौर ऊर्जा प्रणाली मिलेगी?
उत्तर :- 1 करोड़ परिवारों को।

प्रश्न 30:- CSIR-IIP‌ और किसने Sustainable Aviation Fuel पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- एयरबस ने।

Please Share Via ....

Related Posts