24 सितंबर की इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं ||

चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंचने की भारत की तमाम कोशिशें पिछले वर्ष सितंबर में भले ही कामयाब नहीं हो पाई थीं, लेकिन यह महीना अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक बहुत सफलता के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज किया था। भारत ने 24 सितंबर, 2014 को, अपने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके एक बड़े कार्य को सफलता  मिली। भारत 24 सितंबर, 2014 को मंगल पर पहुँचने के साथ अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश बन गया। एशिया के दो देश चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में असफल हो गया थे ||

24 सितंबर की अन्य महत्वपूर्ण घटना :-

1726 को ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया।

1859 को  ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन। उनका नाम सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर के रूप में इतिहास में दर्ज है।

1861 को  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रूस्तम कामा का जन्म।

1971 को  रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया।

1983 को  पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की।

1990 को  पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हटा गया था ।

2004 को  हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में लगभग 1,070 लोग मारे गए।

2006 को  पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009 को इसरो ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2014 को  भारत ने एक ही प्रयास में सफलता प्राप्त करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा

Please Share Via ....

Related Posts