1869 को मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।
1904 को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म।
1929 को महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
1952 को सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।
1955 को मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
1968 को मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।
1985 को दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।
2000 को भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2001 को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।
2006 को परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की