आंखें या नेत्र हमारे शरीर के ऐसे महत्त्वपूर्ण अंग हैं, जिनसे हम अपने आसपास के वातावरण को देखते हैं। हमारी आंख की बनावट गोलाकार है, जिसका व्यास लगभग 2.5 सेमी. होता है। ये मांसपेशियाँ की सहायता से इधर-उधर घूम सकती हैं। आंख की कार्यप्रणाली फोटोग्राफी कैमरे से मिलती-जुलती है। जिस वस्तु को हम देखते हैं, उससे चलने वाली किरणे कॉर्निया (Cornea) और नेत्रोद द्रव (Aqueous humour) से होकर पुतली (Pupil) के रास्ते से लेंस पर पड़ती हैं। मूर्तिपटल (Retina) इसे फोकस कर देता है, जहां पर वस्तु का छोटा तथा उल्टा प्रतिबिंब (Image) बन जाता है। इस प्रतिबिंब से मूर्तिपटल की संवेदी कोशिकाएं उत्तेजित हो जाती हैं। इससे उत्पन्न उद्दीपन (Stimulus) दृष्टिनाड़ी (Optic nerve) के तंतुओं द्वारा मस्तिष्क में पहुंच जाता है। मस्तिष्क इसे सीधा कर देता है और वस्तु हमें वास्तविक रूप में दिखने लगती है। आंख के रेटिना की संवेदी कोशिकाओं को छड़ (Rods) और शंकु (Cones) कहते हैं। छड़े धीमे प्रकाश के प्रति संवेदी होती हैं, जबकि शंकु हमें रंगों का आभास कराते हैं। संवेदी कोशिकाओं की संख्या लगभग 13 करोड़ है।
आंख के मुख्य भाग
प्रकृति ने हमारे शरीर में दो आंखें बनाई हैं। दो आंखों से हमें दूरी का सही-सही बोध होता है तथा वस्तुओं के ठोसपन और गहराई का पूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है
Mobile ka nasha मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं? …
❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…
कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…
❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2024’ संपन्न…
कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…