जानिए कैंडिडेट का उत्तर दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसे ही दिमाग घुमा देने वाले सवाल (Tricky Questions) बताने वाले हैं जिन्हें अक्सर यूपीएससी के इंटरव्यू (UPSC Interview Tricky Questions) के दौरान पूछ लिया जाता है और अभ्यार्थी (Applicant) इन प्रश्नों के उत्तर देने में अटक जाते हैं। आइए जानते हैं किस तरीके के प्रश्न यूपीएससी परीक्षा के इंटरव्यू में पूछे जाते हैं।
प्रश्न-1: मनुष्य के शरीर में ऐसा कौन-सा अंग होता है जो प्रत्येक 2 माह में परिवर्तित हो जाता है? उत्तर:-भौहें
प्रश्न-2: आकांक्षा एवं इच्छा में क्या अंतर होता है? उत्तर:-आकांक्षा एवं इच्छा दोनों ही शब्द एक दूसरे के पर्यायवाची हैं लेकिन हिन्दी साहित्य के अनुसार कोई भी शब्द किसी अन्य शब्द का पूर्ण रूप से पर्यायवाची नहीं होता है।
प्रश्न-3: खाना बनाना जीवन में किस प्रकार सहायता करता है। उत्तर:-खाना बनाना हमें जीवन से जुड़ा काफी महत्त्वपूर्ण अंग सिखाता है। जिस तरीके से खाना बनाते हुए किसी सामग्री की कमी हो जाए तो स्वाद खराब हो जाता है। उसी प्रकार यदि जीवन में सही समय पर सही निर्णय न लिया जाए तो जीवन का मकसद ही समाप्त हो जाता है।
प्रश्न-4: 10 रुपए में ऐसे किस चीज को खरीदा जा सकता है जिससे कि पूरा एक कमरा भर सके। उत्तर:-10 रुपए में धूपबत्ती एवं मोमबत्ती खरीदी जा सकती है धूपबत्ती के सुगंध से एक कमरा भर सकता है और मोमबत्ती के रोशनी से भी एक पूरा कमरा भरा जा सकता है।
प्रश्न-5: वह कौन-सी जगह है जहाँ रवि नहीं पहुँच पाता लेकिन एक कवि पहुँच सकता है। उत्तर:-लेखक एवं कवियों की कई रचनाओं में गरीब एवं ग्रामीणों के मन की बात लिखी गई होती है। एक लेखक या कवि पीड़ा एवं भावना पर अपनी कलम चलाता है। वह मनुष्य के हृदय में बसे भावनाओं तक पहुँच जाता है जहाँ पर रवि अर्थात सूर्य भी नहीं पहुँच पाता है।
प्रश्न 6:-पानी क्यों गीला होता है? उत्तर:-पानी में ऑक्सीजन मौजूद होता है और ऑक्सीजन में नमी रहती है। इस नमी के कारण ही पानी गीला होता है। पानी ऑक्सीजन का ही द्रव्य रूप होता है। असल में देखा जाए तो गीला पानी नहीं होता है ज़ बल्कि पानी को छूने पर हमें जो अनुभव होता है हम उसे गीलेपन का नाम देते हैं।
प्रश्न 7:-ऐसा कौन-सा जीव है जो भोजन के बिना भी 3 दिन तक जिंदा रह सकता है? उत्तर:-बिल्ली बिना भोजन के भी 3 दिन तक जीवित रह सकती है।
प्रश्न 8:-पाकिस्तान के लाहौर में जन्मा एक बच्चा पाकिस्तान में पैदा होने के बावजूद पाकिस्तानी नहीं है, कैसे? उत्तर:-यह बच्चा सन 1947 से पहले जन्म ले चुका होगा और विभाजन के बाद यह बच्चा भारत में रह गया होगा। इसीलिए यह बच्चा पाकिस्तान में पैदा होकर के भी पाकिस्तानी नहीं है।
प्रश्न 9:-शरीर में ऐसा कौन-सा हिस्सा है जिस पर पसीना नहीं आता है ?
उत्तर:-यह प्रश्न देखकर लोगों को यह लग सकता है कि यह एक फालतू प्रश्न है। भला शरीर में इस तरीके का कौन-सा हिस्सा होगा जहाँ पसीना नहीं आता हो। लेकिन यदि आप ध्यान से प्रश्न पर विचार करेंगे तो आपको उसका उत्तर बहुत ही आसानी से मिल जाएगा।
प्रश्न 10:-मोर अंडे नहीं देता लेकिन फिर भी मोर के बच्चे अंडे से ही पैदा होते हैं, आखिर कैसे?
उत्तर:-मोर के बच्चे मोरनी के अंडे से पैदा होते हैं। मादा मोर अंडे देती है जिससे कि मोर के बच्चों का जन्म होता है।
प्रश्न 11:-अंगरक्षक हमेशा काले चश्मे क्यों पहना करते हैं?
उत्तर:-अंगरक्षक का कार्य सुरक्षा करना होता है। ऐसे में जब वह किसी व्यक्ति की सुरक्षा के लिए उनके साथ चल रहे होते हैं या फिर उनके सुरक्षा में खड़े होते हैं तो अंगरक्षक की नजर सभी पर लगातार बनी रहती है। ऐसे में वह किस तरफ और किसे देख रहे हैं इस बात का पता किसी को भी ना चले इसीलिए वह हमेशा काले चश्मा पहनते हैं।
प्रश्न 12:-लड़कियों द्वारा पहने जाने वाली शर्ट में जेब क्यों नहीं होती है?
उत्तर:-लड़कियों की शर्ट में जेब उनकी सुंदरता में कमी ला देगी। इसीलिए उनकी शर्ट में जेब नहीं होती है। यदि उनकी शर्ट में जेब होगी तो वह उसमें कुछ ना कुछ रखेंगीं जरूर जिससे कि उनकी सुंदरता में कमी आ जाएगी। यही कारण है कि लड़कियों के शर्ट में जेब नहीं दी जाती है।
प्रश्न 13:-यदि मैं आपकी बहन के साथ भाग जाता हूँ तो आप ऐसी स्थिति में क्या करेंगे?
उत्तर:-आप से बेहतर वर मेरी बहन को नहीं मिल सकता।
प्रश्न 14:-यदि सुबह उठते ही आपको यह पता चले कि आप गर्भवती हैं तो आप क्या करेंगीं?
उत्तर:-मैं इस बात का पता लगते ही बेहद खुश होऊँगी और सबसे पहले यह खुशखबरी अपने पति के साथ साझा करूंगी।
प्रश्न 15:-डीजे का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर:-डीजे का फुल फॉर्म डिस्क जॉकी होता है। इसका हिन्दी अनुवाद रिकॉर्ड संयोजित करना होता है।
Pinco Online Kazino (Пинко) 2026 – Yeni Oyunçular üçün Bonuslar ▶️ OYNA Содержимое Pinco Online…
Mobile ka nasha मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं? …
❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…
कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…
❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2024’ संपन्न…