Categories: History

26 सितंबर की इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं ||

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी प्राप्त की।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26-09-1932 को ही हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है|

 

बॉलीवुड के बहुत बड़े अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितम्बर को ही हुआ था। हिंदी सिनेमा में लगभग  छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले अभिनेता देव आनंद का जन्म 1923 में पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभिनेता में से एक थे। उनकी अदाकारी और संवाद अदायगी का अंदाज निराला  था|

26 सितंबर की अन्य महत्वपूर्ण घटना :-

1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर दस्तख़त किये।

1786 को ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1820को  भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।

1919कोरोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।

1923को जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।

1932को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म।

1944को सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।

1953 को अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1954 को जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।

1976 को चीन ने लोप नोर में परमाणु का परीक्षण किया।

1980 को सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा था ।

1985 को ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये थे ।

1996 को अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस आया था ।

1998 को सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था ||

Please Share Via ....
Khusi Sharma

Recent Posts

SSC GD EXAM

4 months ago

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?    …

2 years ago

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…

2 years ago

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…

2 years ago

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न…

2 years ago

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…

2 years ago