करनाल जिला || Haryana Karnal District|| 10

HARYANA DARSHAN

करनाल का इतिहास 

दन्तकथा के अनुसार करनाल ( Karnal ) शहर को महाभारत के राजा कर्ण ने बसाया था। पुराणों के अनुसार यह क्षेत्र महाभारत से जुड़ा हुआ है|

ऐसा माना जाता है कि करनाल नगर में आधुनिक कर्णताल के स्थान पर राजा कर्ण प्रतिदिन सोना दान किया करते थे। यहाँ पर भगवान कृष्ण और दानवीर कर्ण की मूर्तियों पर सुंदर घण्टा बना हुआ है।

1573 ई० में अकबर के खिलाफ विद्रोह के समय इब्राहिम मिर्जा ने यहाँ लूटमार की थी। 1739 ई० में नादिरशाह ने मुगल बादशाह मुहम्मद शाह को यहीं पर हराया था।

1787 ई० में मराठा शासकों ने इस पर अपना कब्जा कर अपने आश्रित आडम्बरी आयरिश साहसिक जॉर्ज थॉमस को दे दिया था। 1805 ई० में अंग्रेजों ने इस पर अपना अधिकार कर लिया।

1909 ई० में मार्ले मिन्टो सुधार के पश्चात करनाल ( Karnal ) में मौलवी अब्दुल गनी पंजाब विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। यहाँ के निवासियों ने 1919 ई० के रौलेट एक्ट के जमकर विरोध किया था।

असयोग आंदोलन तथा 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भी यहाँ के नागरिक सक्रिय रहे।

करनाल

  • करनाल की स्थिति – यह हरियाणा के मध्य पूर्व में स्थित है।

  • करनाल की स्थापना 1 नवम्बर 1966

  • करनाल का मुख्यालय करनाल में ही स्थित है।

  • करनाल का क्षेत्रफल- 2538 वर्ग किलोमीटर

  • करनाल का उपमंडल करनाल, इंद्री, असंध और घरौंडा

  • करनाल की तहसील – इंद्री, नीलोखेडी, करनाल, असंध और घरौंडा

  • करनाल की उप-तहसील – निसिंग, बल्ला व निगधु 

  • करनाल में खंड – करनाल, इंद्री, नीलोखेडी, निसिंग, असंध, घरौंडा, कुंजपुरा और मुनक 

  • करनाल की कुल जनसंख्या 1,505,324 (2011) की जनगणना के अनुसार

  • करनाल की साक्षरता दर 74.73 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार

  • करनाल का लिंग अनुपात – 886 / 1000

  • करनाल का जनसंख्या घनत्व 598 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

करनाल जिले के उपनाम

  • कर्ण नगरी

  • धान का कटोरा

  • एग्रो हब

  • हरियाणा का पेरिस

  • आधुनिक पद्धति से बसाया गया शहर

  • नोट: हरियाणा का पेरिस पंचकूला को भी कहा जाता है

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

  • करनाल सबसे छोटा नगर निगम है।

  • दानवीर कर्ण के कारण करनाल का नाम करनाल पड़ा 

  • करनाल में कर्ण झील है और कर्ण झील के किनारे ही कर्ण ने अपने कवच और

  • कुण्डल दान किये थे भगवन इंद्र को

  • करनाल में चक्रवर्ती झील भी है 

  • करनाल के मधुबन में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज है

  • हरियाणा का पहला सैनिक स्कूल करनाल के कुंजपुरा में है

  • करनाल के घरौंडा में हरियाणा की पहली NCC अकादमी खोली जाएगी

  • अभिमन्यु के बेटे परीक्षित ने करनाल के असंध को अपनी राजधानी बनाया था पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का जन्म करनाल में हुआ था

  • करनाल में गाँधी मेमोरियल हॉल है 

  • करनाल की मुख्य नदी यमुना है

  • करनाल से नेशनल हाईवे 44 गुजरता है

  • अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला कल्पना चावला भी करनाल से है

  • कल्पना चावला कोलम्बिया विमान से अंतरिक्ष में गयी थी और 1 फरवरी 2003 उनकी मृत्यु हो गयी

  • भावान्तर भरपाई योजना की शुरुआत करनाल से हुई थी 2018 में पहले इसमें 4 सब्जिया शामिल थी अब इसमें 19 सब्जिया शामिल है।

  • गोवर्धन योजना की शुरुआत करनाल से हुई थी 

  • करनाल में लड़ाकू हवाई अड्डा है

  • नोट सिरसा में भी लड़ाकू हवाई अड्डा है और करनाल में भी है . इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस – International Driving Licence करनाल में बनाया जाता है।

करनाल के प्रमुख उधोग :

  • चीनी उधोग

  • लिबर्टी उद्योग

  • वनस्पति उद्योग

करनाल के संस्थान

  • गेहूँ शोध निदेशालय

  • फोरेंसिक विज्ञानं लैब

  • राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान ये नीलोखेड़ी में हैं 

  • राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई)

  • गेहूं अनुसंधान निदेशालय (डीडब्ल्यूआर)

  • केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई)

  • पशु आनुवंशिक संसाधन राष्ट्रीय ब्यूरो (एनबीएजीआर)

  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई)

 

करनाल के मेले

  • बाबा सिमरनदास का मेला – जिले के इंद्री कस्बे में अक्टूबर माह में बाबा सिमरनदास की समाधि पर इस मेले का आयोजन किया जाता है।

  • देवी का मेला यह मेला करनाल में पटहेड़ा नामक स्थान पर अप्रैल के महीने में लगता है।

  • गोगा पीर का मेला करनाल जिले के खेड़ा नामक स्थान पर भादों मास की नवमी को यह मेला लगता है। 

  • परासर का मेला करनाल ( Karnal ) के ऐतिहासिक तरावड़ी नामक स्थान पर फरवरी माह में परासर का मेला लगता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है 

  • पांडू का मेला इस मेले का आयोजन पपहना नामक स्थान पर प्रत्येक महीने होता है।

करनाल जिले में स्थित झील

  • कर्ण झील – करनाल में स्थित कर्ण झील जो कि महाभारत के प्रमुख पात्र दानवीर

  • कर्ण के नाम पर बनी है साथ ही करनाल का नाम भी कर्ण के नाम पर ही पड़ा है। 

  • कर्ण झील को करनार चक्रवती झील के नाम से भी जाना जाता है। 

  • यह झील शेरशाह सूरी मार्ग पर जीटी रोड पर अवस्थित है। इसकी बिल्कुल साथ में ही ओयासिस नामक पर्यटन स्थल भी स्थित है।

  • कर्ण झील में ही कर्ण अक्सर स्नान किया करते थे और यहीं पर उन्होंने अपने कवच कुंडल इंद्रदेव को दान में दे दिए थे।

 

करनाल के दर्शनीय / पर्यटन स्थल

  • कलंदर शाह मकबरा सीता माई मदिंर

  • मीरा साहिब मकबरा गुरुद्वारा मंजी साहिब

  • गोंदर (गौतम ऋषि)

  • बहलोलपुर (पराशर सरोवर) अंजनथली .

  • दरगाह नूरी

  • कर्ण झील

  • छावनी चर्च

  • कुंजपुरा

  • तरावड़ी

  • बास्थली

 प्रमुख व्यक्ति 

  • कल्पना चावला 

    भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक वैज्ञानिक व भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म इसी जिले में 1 जुलाई 1961 को हुआ था।

    1997 में एसटी एस 87 मिसन के लिए पहली अंतरिक्ष यात्रा की तथा 16 जनवरी 2003 को केपकेनेड़ी अंतरिक्ष केंद्र से कोलम्बिया के एसटीएस 113 मिशन के द्वितीय यात्रा पर रवाना हुई।

    1 फरवरी 2003 को पृथ्वी पर वापस लौटते समय 16 मिनट पूर्व टेक्सास के ऊपर उनका दुखद अंत हो गया। METSAT भारतीय सेटेलाइट (प्रथम मौसम उपग्रह) को कल्पना चावला की स्मृति में कल्पना 1 नाम दिया गया है।

    • अश्विनी कुमार    ( मोहिद्दीनपुर )

    • अनूप लाठर       ( सिनेमा )

    • हरप्रीत सिंह       ( खिलाड़ी ) 

Please Share Via ....

Related Posts