अम्बाला की पूरी जानकारी यह से देखे|| 07

HARYANA DARSHAN

जिला अम्बाला

  • अम्बाला की स्थिति – यह हरियाणा के उत्तर-पूर्वी किनारे पर स्थित है।
  • अम्बाला की स्थापना 1 नवम्बर 1966 –
  • अम्बाला का मुख्यालय अम्बाला में ही स्थित है।
  • अम्बाला का क्षेत्रफल 1574 वर्ग किलोमीटर
  • अम्बाला का उपमंडल अंबाला, बरारा, नारायणगढ़, अंबाला कैंट
  • अम्बाला की तहसील अंबाला, अंबाला कैंट, साहा, मुलाना, शहजादपुर, नारायणगढ़ व बराड़ा
  • अम्बाला की उप-तहसील अंबाला छावनी, साहा
  • अम्बाला में खंड अंबाला -1, अंबाला -2, बराडा, नारायणगढ़, शहजादपुर, साहा
  • अम्बाला की कुल जनसंख्या – 11,36,784 (2011) की जनगणना के अनुसार
  • अम्बाला की साक्षरता दर 87.46 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार
  • अम्बाला का लिंग अनुपात 885 / 1000
  • अम्बाला का जनसंख्या घनत्व 722 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

प्राचीन नाम (उपनाम)

  • साइंटिफिक सिटी
  • मिकसी सिटी
  • वैज्ञानिक उपकरणों की नगरी

कॉलेज और यूनिवर्सिटी

  • आर्या कन्या कॉलेज
  • गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज
  • एमडीएसडी कन्या कॉलेज
  • सनातन धर्म कॉलेज
  • सोहन लाल डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन 
  • एसए जैन कॉलेज
  • एमएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी
  • अंबाला इंजीनियरिंग और एप्लाइड रिसर्च कॉलेज
  • डीएपी कॉलेज
  • एमएम कम्प्यूटर तकनीकी और व्यापार प्रबंधन संस्थान
  • एआईएमटी
  • केसी शासकीय महिला पोलीटेकनिक
  • शासकीय पोलीटेकनिक अंबाला जीपीए
  • आईटीआई अंबाला शहर

अंबाला के प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारे

  • बादशाही बाग़ गुरुद्वारा 
  • लखनौर साहिब (लखनौर गांव में स्थित)
  • शीशगंज गुरुद्वारा मंजी साहिब गुरुद्वारा (राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है)
  • पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा ( आठवीं गुरु श्री हरकृष्ण साहिब जी की याददाश्त के लिए समर्पित है।)
  • संगत साहिब गुरुद्वारा
  • सिक्ख गुरुओं गुरु गोविंद सिंह, गुरु तेगबहादुर सिंह और गुरु हरगोविंद सिंह का भी इन गुरुद्वारों से संबंध रहा है।

अंबाला के प्रसिद्ध उद्योग

  • सीमेंट कारखाना
  • सिलाई मशीन उधोग
  • इलेक्टॉनिक्स कारखाना
  •  रेलवे गैरेज और वैगन वर्कशॉप
  • खाथ प्रसंस्करण केंद्र
  • मिक्सी उद्योग
  • नोट एशिया का सबसे बड़ा उद्योग मिक्सी उद्योग है
प्रमुख नदिया
 
  • तंगरी
  • मारकंडा
  • घग्घर
पर्यटन स्थल
 
  • हनुमान मंदिर
  • टीले वाला मंदिर
  • सीसगंज गुरुद्वारा बादशाही बाग गुरुद्वारा
  • गुरुद्वारा मंजी साहिब होली रीडिमर चर्च .
  • रानी का तालाब
  • जैन मंदिर
  • पटेल पार्क
  • नेता जी सुभाष चंद्र पार्क
  • इन्दिरा पार्क
  • महावीर उद्यान 
  • सेंट पॉल कैथेड्रल
  • पटेल पार्क और सिटी पार्क- अंबाला कैंट में स्थित पटेल पार्क और अंबाला शहर का सिटी पार्क भी पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थल है, इन बगीचों के पास बुरिया में रंगमहल भी है। यह महल बहुत ख़ूबसूरत है। इस महल की आर्क, स्तम्भ और नक़्क़ाशी पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। इसका निर्माण शाहजहाँ के शासनकाल में किया गया था।
  • अंबिका देवी मंदिर – अंबाला शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में अंबिका देवी मंदिर का . ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता है कि द्वापर युग में कौरवों और पांडवों के समय अंबा, अंबिका और अंबालिका की याद में मां भवानी का यह मंदिर बनवाया गया था।
  • इसके अलावा अंबाला अपने धार्मिक तीर्थस्थलों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इन स्थलों में मन्दिर, गुरुद्वारे, चर्च और दरगाह मस्जिदें प्रमुख हैं।
 
अंबाला के व्यक्ति
 
  • जूही चावला फिल्म अभिनेत्री
  • परिणीति चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री
  • ओमपुरी फिल्म अभिनेता —
  • सुचेता कृपलानी 
  • जोहरा बाई -ग़ज़ल गायिका
 
अंबाला की दरगाह
 
  • नौगजा पीर की दरगाह 
  • बाबा नागा पीर की दरगाह
इतिहास
 
  • अंबाला की स्थापना 14 वी शताब्दी में हुई थी, यह माना जाता है की इसकी स्थापना अम्बा नमक राजपूत ने की थी। अंबाला के नाम और इतिहास को लेकर कई बाते प्रचलित है जो इस प्रकार से है।
  • कुछ लोगो की धारणा है की अंबाला का नाम “अम्बा भवानी” के नाम पर रखा गया है, अम्बा भवानी का मंदिर भी यहा स्थित है। 
  • अन्य धारणाओं के अनुसार यह भी माना गया है की इस नगर में आम की पैदावार बहुत होती थी इसी लिए इसे अम्बावाला कहा जाता था, जो बाद में अंबाला बन गया। 
  • मध्यकल के दौरान आर्यों ने अंबाला को स्थायी निवास बनाया था, सरूढ़ाना स्थान जो की अंबाला की निकटवरती है देश की राजधानी रहा है। 
  • बादशाह अकबर के शासन काल में अंबाला, दिल्ली सुबे की सरहिंद सरकार का एक छोटा सा परगना हुआ करता था। नगर अंबाला एक रियासति मुख्यालय था । इस रियासत की स्थापना संगतसिंह ने सन 1763 में की थी।
  • सन 1842 में, अंबाला को शिमला के अधीन किया गया था। सन 1843 में करनाल से यहाँ छावनी लाई गई। जनवरी 1860 में वायसराय केनिंग ने यहां पर दरबार लगाया, तभी से यहां डाक सेवा की सुविधा शुरू हुई थी। दिल्ली और ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला के रास्ते होने के कारण सन 1880 में अंबाला को रेलवे लाइन से जोड़ा गया था।
  • सन 1847 में अंग्रेजों के शासनकाल में अंबाला का जिले के रूप में का गठन हुआ था, और इस समय इसकी 6 तहसीलें क्रमश: अंबाला, जगाधरी, रोपड़, खरड़, नारायणगढ़ और नालागढ़ बनाई गई थी। 
  • नालागढ तहसील का हिमाचल प्रदेश में विलय कर दिया गया। अंबाला छावनी में तैनात हिंदुस्तानी सैनिकों ने 10 मई 1857 को विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया था।
  • सन 1959 में पंजाब प्रशासन के द्वारा बनाए गए जिले एवं मंडल का मुख्यालय बनने के कारण अंबाला प्रसिद्ध हो गया। 1 नवंबर 1989 को अंबाला जिले से जगाधरी उप-मंडल को अलग कर दिया गया।
Please Share Via ....

Related Posts

One thought on “अम्बाला की पूरी जानकारी यह से देखे|| 07

Leave a Reply

Your email address will not be published.