24 अक्टूबर की इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं||

1605 को अकबर के निधन के बाद शहजादे सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली। इतिहास में उन्हें जहांगीर के नाम से जाना जाता है|

1775 को भारत के आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर का जन्म|

1851 को कलकत्ता (अब कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत।

1914 को महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म।

1921 को देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म। ‘‘कॉमन मैन’’ के जरिए देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी।

1945 को संयुक्त राष्ट्र की स्थापना।

1954 को महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफी अहमद किदवई का निधन।

1984 को भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत। पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई।

1997 को केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई। बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया।

2000 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का निधन।

2003 को ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी। इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी

2004 को ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

2013 को सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन।

2017 को प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन

यह भी देखे||

Please Share Via ....

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *