21 अक्टूबर की इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं||

1296 को अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया।

1797 को अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।

1805 को स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।

1833 को स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है।

1934 को जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।

1943 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई।

1950 को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया।

1954 को भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक नवम्बर से लागू हुआ।

1970 को नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2001को दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स ने अमेरिका में तीसरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। डाक घर का एक कर्मचारी इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित मिला।

2003 को चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास शुरू। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

2012 को सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।

2013 को कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

2014 को प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को हत्या के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

Please Share Via ....

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *