आज का इतिहास:-08 मार्च की प्रमुख घटनाएं का सिलसिलेवार ब्यौरा||

1702 को इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महारानी एनी ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली।

1921 को स्पेन के प्रधानमंत्री एदुआर्दो दातो इरादियर की संसद भवन से बाहर निकलते हुए हत्या कर दी गई।

1930 को महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।

1942 को जापानी फौजों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा के रंगून शहर पर कब्जा किया।

1948 को एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

Also Read :अन्य आज का इतिहास

1953 वसुंधरा राजे का जन्म। वह लगातार दस वर्ष तक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार की मुख्यमंत्री रहीं

1971 को अमेरिका के मुक्केबाज जो फ्रेजियर ने पूर्व चैंपियन मोहम्मद अली को हराकर विश्व हेवीवेट खिताब दोबारा अपने नाम किया।

1985 को बेरूत में एक मस्जिद के नजदीक एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत और 175 से ज्यादा घायल। हादसे के समय लोग नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे।

2014 को क्वालालम्पुर से बीजिंग जाते हुए मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान लापता हो गया, जो लाख कोशिशों के बावजूद मिल नहीं पाया। विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। इसे खोजने के प्रयास 2017 में बंद कर दिए गए।

2020 को कोरोना वायरस पैर पसारने लगा। विश्वभर में मामलों की संख्या 1,05,800 तक पहुंची। 95 देशों तक पहुंचा वायरस। अकेले चीन में इसके 80,695 मामले। भारत में संक्रमितों की संख्या 39 पर पहुंची। केरल में पांच संक्रमित मिले।

Please Share Via ....

Related Posts

6 thoughts on “आज का इतिहास:-08 मार्च की प्रमुख घटनाएं का सिलसिलेवार ब्यौरा||

  1. This is really fascinating, You’re an excessively skilled blogger.
    I’ve joined your feed and stay up for in search of extra of your wonderful post.

    Also, I have shared your site in my social networks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *