Categories: Success Story

लड़की ने UPSC की परीक्षा पास की पति से सपोर्ट पाकर इंटरनेट से तैयारी करके बनी UPSC अफसर

समाज में कुछ लोग यह सोचते है कि एक लड़की की जिंदगी शादी के बाद विराम अवस्‍था में आ जाती है। उनका मानना है कि शादी के बाद लड़की जीवन में कुछ अनोखा नहीं कर सकती। अपना करियर नहीं बना सकती। वह अपने घर परिवार में ही सिमट जाती है।

आज हम जो कहानी लेकर आये है, उसे जानने के बाद इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों के विचार बदल जायेंगे। आज की हमारी कहानी है, संगीता मोहपात्रा की है। संगीता मोहपात्रा वह लड़की जिसने शादी के बाद यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) निकाली|

संगीता महोपात्रा जिन्‍होंने 5वे प्रयास में पाई सफलता

यूपीएससी हमारे देश में मानी जाने वाली कठिन परीक्षा है। इसे पास करने का सपना हर वर्ष लाखों के नंबर में स्‍टूडेंट देखते है। लेकिन इसे पास सिर्फ ईमानदारी से प्रतिदिन लगन और जज्‍बे के साथ कठोर परिश्रम करने वाला स्‍टूडेंट ही निकाल पाता है। जो स्‍टूडेंट इस परीक्षा के प्रति अपना पॉजीटिव रूख लगता है। वही स्‍टूडेंट इस परीक्षा मे सफल हो पाता है।

असफलता-सफलता की पहली सीढ़ी होती है। यह बात तो हमने सुनी है। परन्‍तु संगीता मोहपात्रा (Sanjita Mohapatra) ने इसे साबित भी करके दिखाया है। वह इस परीक्षा में 4 बार असफल हुई। परन्‍तु अपने कदम उन्‍होंने पीछे नहीं लिये। लगातार वह प्रयास करती रही। अंत में पॉंचवी बार प्रयास करके उन्‍होंने अपने सपने को पूरा कर दिखाया।

कई लोग इंटरनेट को स्‍टूडेंट के जीवन की सबसे बड़ी बाधा समझते है। कहते है कि इंटरनेट स्‍टूडेंट का ध्‍यान भटकाता है। लेकिन हम जानते है, अगर इसका सही इस्‍तेमाल हो, तो यूपीएससी ही नहीं अन्‍य परीक्षा भी पास किया जा सकता है। यही बात संगीता महोपात्रा ने भी साबित कर दिखाई है। उन्‍होंने इंटरनेट (Internet) का सहारा लेकर यूपीएससी कि तैयारी की और इसकी मदद से आज वह आईएएस बन गई है|

संगीता प्रारंभ से ही चाहती थी कि वह आईएएस ऑफीसर (IAS Officer) बने। इसके लिए ही वह दिन रात परिश्रम भी किया करती थी। लेकिन शुरूआत में उन्‍हें 4 बार असफलता मिली। हालांकि उन्‍होंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी। लगातार उन्‍हें असफलता मिल रही थी।

इसकी वजह से उन्‍होंने दूसरी सरकारी नौकरी भी जॉइन कर ली थी। लेकिन नौकरी जॉइन करके भी वह यूपीएससी की तैयारी करती रही। परन्‍तु एक समय ऐसा आया जब उन्‍हें नौकरी की वजह से तैयारी करने में दिक्‍कत होने लगी थी। ऐसे में संगीता ने अपनी नौकरी छोड दी और अपने सपने को पूरा करने में दिलो-जान से लग गई।

इसी बीच में संगीता की शादी हो गई। लेकिन संगीता ने शादी के बाद भी अपनी तैयारी जारी रखी। वह लोग जो सोचते है कि शादी के बाद कुछ भी कर पाना लड़की के लिए असंभव है। उन्‍हे संगीता की कहानी सोचने पर मजबूर कर देगी।

वास्‍तव में कभी कभी ऐसा होता है कि शादी के बाद एक लड़की चार दीवारी में सिमट जाती है। क्‍योंकि शादी के बाद उनके कंधे में ज्‍यादा जिम्‍मेदारी आ जाती है। लेकिन ससुराल वाले सपोर्टिव हो तो लड़की कुछ भी कर सकती है और यही संगीता के ससुराल वालों ने किया। उन्‍होंने संगीता का साथ दिया। उनके सपने को पूरा करने में मदद की|

ससुराल वालों के साथ से संगीता पॉंचवे प्रयास में यूपीएससी निकाल पाने में सफल हुई। भले ही वह इसके पहले 4 बार असफल हुई हो। लेकिन लगातार मेहनत करने की वजह से वह पॉचवी बार इसे निकाल पाई और अपने सपने को पूरा कर पाई। संगीता ने पॉचवी बार इसे निकालकर 10 वा रेंक प्राप्‍त किया। उनकी ऑल इंडिया 2019 यूपीएससी में 10 स्‍थान आया। जिससे वह और उनके ससुराल वाले बहुत खुश हुए।

संगीता ने लगातार तैयारी की। उन्‍होंने सेल्‍फ स्‍टडी की इंटरनेट की मदद (Self Study From Internet) से उन्‍होंने अपनी प्रेपरेशन की। भले ही उनकी जिंदगी मे कई दिक्‍क्‍तें आई हो, लेकिन उनका दृढ संकल्‍प उनके सपने को पूरा करने में उनका सहारा बना।

संगीता (IAS Sanjita Mohapatra) की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। वह कई बार गिरी, उठी मेहनत की लेकिन कभी हार नहीं मानी। लगातार प्रयास से पत्‍थर भी तोड़ा जा सकता है, यह बात संगीता ने साबित कर दिखाया है। आज लाखों लडकियों के लिए वह पथ प्रदर्शक बन चुकी है

Please Share Via ....
Khusi Sharma

Recent Posts

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?    …

6 months ago

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…

6 months ago

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…

6 months ago

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न…

7 months ago

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…

7 months ago

Daily Current Affairs 02-02-2024

Date :- 02 - February - 2024 प्रश्न 1:- किसने “ICC ODI Player of the…

7 months ago