
- 1833 को समाज सुधारक और होम्योयोपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म।
- 1834 को भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा। इस दिन को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1917 को ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने को सहमति दी गई।
- 1936 को ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।
- 1949 को हालैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।
- 1950 को लेखक जार्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन।
- 1976 को जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1963 को दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी।
- 1965 को अभिनेता शाहरूख खान का जन्मदिन।
- 1986 को बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को 17 माह बाद रिहा किया गया।
- 2020 को काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए।
- 2020 को प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं।
Recent Posts
- DU NTA Non Teaching Answer Key 2023 (1145 Post)
- IB Security Assistant, MTS Answer Key(1675 Post)
- Indian Navy MR Agniveer Phase I Result(100 Post)
- CRPF Constable Tradesman Online Form(9212 Post)
- Bhiwani Court Vacancy Interview Result (22 Post)
- Today Current Affairs || Current Affairs 27 March 2023||
- Jharkhand Home Guard Online Form 2023(1877 Post)
- HKRN MTS, Lab Supervisor, Other Online Form
- PSSSB Revenue Patwari Online Form(710 Post)
- Today Current Affairs || Current Affairs 25 March 2023||
Post Views:
225