प्रश्न 1:- किस राज्य में हाल ही में हैंगिंग सोलर फेसिंग लगाई गई है? उत्तर :- ओडिशा राज्य में।

प्रश्न 2:- जापानी ग्रैंड प्रिक्स हाल ही में किसने जीता है? उत्तर :- मैक्स वर्स्टप्पन।

प्रश्न 3:- किस केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्धघाटन किया है? उत्तर :- अनुराग ठाकुर जी ने।

प्रश्न 4:- किस खिलाड़ी ने हाल ही में 90वां ATP ख़िताब जीता है? उत्तर :- नोवाक जोकोविच।

प्रश्न 5:- 12 अक्टूबर 2022 को पूरे विश्व भर में कौनसा दिवस मनाया जाता है? उत्तर :- विश्व गठिया दिवस।

प्रश्न 6:- किस राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक “स्कॉलरशिप मोबाइल एप” का अनावरण किया है? उत्तर :- राजस्थान राज्य सरकार ने।

प्रश्न 7:- 36वें राष्ट्रीय खेलों में श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में कौन सा पदक जीता है? उत्तर :- स्वर्ण पदक।

प्रश्न 8:- किसने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है? उत्तर :- पी एल हरनाध।

प्रश्न 9:- AMFI के दोबारा अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए हैं? उत्तर :- ए. बालासुब्रमण्यम।

प्रश्न 10:- किस केंद्रीय मंत्री ने इंडियन रोड कांग्रेस का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ शहर में किया है? उत्तर :- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी ने।

प्रश्न 11:- भारत में निर्मित ड्रोन ‘ड्रोनी’ (Droni) का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है? उत्तर :- गरुड़ एयरोस्पेस।

प्रश्न 12:- कौन सा देश आतंकवाद विरोध पर UNSC की होने वाली बैठक की मेजबानी करेगा? उत्तर :- अपना प्यारा देश भारत।

प्रश्न 13:- सऊदी अरब की कंपनी ओमारा डेटस ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है? उत्तर :- अमिताभ बच्चन को।

प्रश्न 14:- किन्हें हाल ही में 2022 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है? उत्तर :- बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो को।

प्रश्न 15:- किसे FIH प्लेयर ऑफ़ द इयर चुना गया है? उत्तर :- हरमनप्रीत सिंह और फेलिस एल्बर्स।

प्रश्न 16:- ब्लॉग का सबसे अच्छा कंटेंट देने वाली साईट है? उतर – समर्पण

प्रश्न 17- अक्टूबर 2023 में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया जाएगा? उत्तर – गोवा राज्य।

प्रश्न 18- हाल ही में अग्नि तत्व अभियान का पहला सेमिनार कहां आयोजित किया गया है? उत्तर – लेह।

प्रश्न 19- हाल ही में सितंबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार किसे दिया जाएगा? उत्तर- हरमनप्रीत कौर (भारत) एवं मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)।

प्रश्न 20- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया गया है? उत्तर – 11 अक्टूबर।

प्रश्न 21- हाल ही में कौन सा राज्य चार बागवानी एस्टेट स्थापित करेगा? उत्तर- पंजाब राज्य।

प्रश्न 22- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने फुटबॉल फॉर ऑल कार्यक्रम प्रारंभ किया है? उत्तर – ओडिशा ।

प्रश्न 23- हाल ही में 53वे क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन कहां हुआ है? उत्तर- मसूरी।

प्रश्न 24- हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन का उद्घाटन किया है? उत्तर- असम।

प्रश्न 25- हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस देश की 6 दिवसीय यात्रा पर गई है? उत्तर – अमेरिका।

प्रश्न 26- हाल ही में किस राज्य सरकार ने हिमकैड नाम की एक नई योजना प्रारंभ की है? उत्तर – हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 27- हाल ही में चौथे हेली इंडिया सम्मिट 2022 का उद्घाटन किसने किया है? उत्तर – ज्योतिरादित्य सिंधिया।

प्रश्न 28- हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का उद्घाटन किया है? उत्तर – अहमदाबाद(गुजरात)।

प्रश्न 29- हाल ही में कौन अंतरिक्ष में शुट करने वाले पहले अभिनेता बने हैं? उत्तर – टॉम क्रूज।

प्रश्न 30- हाल ही में किस कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा V1 लॉन्च किया है? उत्तर- हीरोमोटोकॉर्प

Please Share Via ....

Related Posts