
प्रश्न 1:- किस राज्य में NTPC ने Green Hydrogen Blending Project की शुरुआत की है?
उत्तर :- गुजरात राज्य में।
प्रश्न 2:- HDFC बैंक ने डिजिटल सेवाओं में बदलाव के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर :- माइक्रोसॉफ्ट के साथ।
प्रश्न 3:- किस केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जम्मू संभाग में चिनाब नदी पर बेली सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने।
प्रश्न 4:- ‘अहमदाबाद-दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस’ का नाम बदलकर क्या रखा जाएगा?
उत्तर :- अक्षरधाम एक्सप्रेस।
प्रश्न 5:- कौन सा देश हाइड्रोजन संचालित ट्रेन शुरू करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है?
उत्तर :- चीन।
प्रश्न 6:- रणजी ट्रॉफी में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट।
प्रश्न 7:- किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना’ की शुरूआत की है?
उत्तर :- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने।
प्रश्न 8:- कैबिनेट ने National Green Hydrogen Mission के लिए कितने करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 19744 करोड़ रुपये।
प्रश्न 9:- भारत और किसने बुनियादी ढांचा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- एशियाई विकास बैंक ने।
प्रश्न 10:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किस शहर में ‘संविधान उद्यान’ का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- जयपुर शहर में।
प्रश्न 11:- नासा के मिशन अपोलो-7 के अंतिम अंतरिक्ष यात्री कौन थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर :- वाल्टर कनिंघम।
प्रश्न 12:- ‘BharatPe’ ने CEO के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर :- नलिन नेगी।
प्रश्न 13:- LG Electronics India Pvt. Ltd. के नए मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- हांग जू जीन।
प्रश्न 14:- किस राज्य सरकार ने ‘मटियाबाग हवा महल’ का अधिग्रहण किया है?
उत्तर :- असम राज्य सरकार ने।
प्रश्न 15:- किस राज्य सरकार ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को ख़त्म करने का फैसला किया है?
उत्तर :- उत्तराखंड राज्य सरकार ने।
Post Views: 632
Comments are closed.