Daily Current Affairs

18 Octobar 2022 Current Affairs|

प्रश्न 1:- किस INS ने सबमरीन लॉन्चेड बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है?

उत्तर :- INS अरिहंत ने।

प्रश्न 2:- कौन सा देश 18 से 21 अक्टूबर तक Interpol (International Criminal Police Organization) की 90वीं महासभा की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- अपना प्यारा देश भारत।
प्रश्न 3:- ISRO, यूके के वैश्विक संचार नेटवर्क वनवेब के कितने उपग्रहों को लांच करेगा?
उत्तर :- 36 उपग्रहों को।
प्रश्न 4:- किस केंद्रीय मंत्री द्वारा ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले
एल्युमिनियम फ्रेट रेक का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के द्वारा।
प्रश्न 5:- हाल ही में विश्व आघात दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर :- 18 अक्टूबर 2022 को।
प्रश्न 6:- किस राज्य में देश के सबसे बड़े ‘मिलेट प्रसंस्करण उद्योग’ का लोकार्पण किया गया है?
उत्तर :- छत्तीसगढ़।
प्रश्न 7:- हाल ही में जारी TRAI की रिपोर्ट के अनुसार किस कंपनी की औसत 4G डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक है?
उत्तर :- Reliance Jio.
प्रश्न 8:- किसने चंडीगढ़ में “जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट” जीता है?
उत्तर :- गगनजीत भुल्लर ने।
प्रश्न 9:- कौनसा राज्य हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला पहला राज्य बना है?
उत्तर :- मध्य प्रदेश।
प्रश्न 10:- किसने पूरक आहार के लिए परीक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- MYAS, FSSAI और NFSU ने।
प्रश्न 11:- श्रीलंका ने किस देश को 4 करोड़ US डॉलर मूल्य का Covid टीका दान करने की घोषणा की है?
उत्तर :- म्यांमार।
प्रश्न 12:- पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने किस राज्य के होसुर में CSK Academy का उद्धघाटन किया है?
उत्तर :- तमिलनाडु।
प्रश्न 13:- किस केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी है?
उत्तर :- गृह मंत्री अमित शाह जी ने।
प्रश्न 14:- किसने गांधीनगर में सेमीकॉनइंडिया फ्यूचरडिजाइन रोड शो को हरी झंडी दिखाई है?
उत्तर :- राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने।
प्रश्न 15:- भारतीय सेना ने हाल ही में अग्निवीर सैलरी पैकेज के लिए कितने बैंकों के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- 11 बैंकों के साथ।
प्रश्न 16- सब्सिडी के साथ सेमीकंडक्टर नीति प्रारंभ करने वाला प्रथम राज्य कौन बना है?
उत्तर – गुजरात।
प्रश्न 17- हाल ही में कौन “मां भारती के सपूत” वेबसाइट लॉन्च करेंगे?
उत्तर – राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)।
प्रश्न 18- हाल ही में गुजरात में “गुजरात गौरव यात्रा” का शुभारंभ किसने किया है?
उत्तर – जय प्रकाश नड्डा।
प्रश्न 19:- ब्लॉग का सबसे अच्छा कंटेंट देने वाला चैनल है?
उतर – समर्पण
प्रश्न 20- अक्टूबर 2022 में किस राज्य के मंत्रिमंडल ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश।
प्रश्न 21- अक्टूबर 2022 में अब्दुल लतीफ राशिद किस देश के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए हैं?
उत्तर- इराक।
प्रश्न 22- हाल ही में कोल इंडिया कहां 1190 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करेगी?
उत्तर – राजस्थान।
प्रश्न 23- हाल ही में आदर्श स्वीका को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर- कुवैत।
प्रश्न 24- हाल ही में किस देश ने लगभग 500 डॉक्टरों ने आर्थिक संकट के कारण पलायन किया है?
उत्तर – श्रीलंका।
प्रश्न 25- हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किस आईआईटी में सुपर कंप्यूटर (परम कामरूप) सुविधा का उद्घाटन किया है?
उत्तर- आईआईटी (IIT) गुवाहाटी।
प्रश्न 26- हाल ही में मेघा कयाक महोत्सव 2022 कहां प्रारंभ किया गया है?
उत्तर- मेघालय।
प्रश्न 27- हाल ही में डिफेंस एक्सपो का 12वा संस्करण कहां प्रारंभ किया है?
उत्तर – गांधीनगर (गुजरात)।
प्रश्न 28- अक्टूबर 2022 में आई वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) की रिपोर्ट के अनुसार 1970 के बाद वन्यजीव आबादी में कितने प्रतिशत गिरावट आई है?
उत्तर- 69 प्रतिशत।
प्रश्न 29- अक्टूबर 2022 में 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन 2022 का आयोजन कहां किया गया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश।
प्रश्न 30- हाल ही में कानून मंत्रियों का अखिल भारतीय सम्मेलन कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर – गुजरात
Please Share Via ....
Khusi Sharma

Recent Posts

SSC GD EXAM

10 months ago

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?    …

2 years ago

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…

2 years ago

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…

2 years ago

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न…

2 years ago

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…

2 years ago