बंदरगाह क्या हैं ?विश्व के प्रमुख 10 बन्दरगाह? और भारत के प्रमुख बंदरगाह देखे सारी जानकारी यहाँ से ||

बंदरगाह:

  • किसी बड़े जल निकाय से जुड़ा हुआ ऐसा छोटा जलसमूह होता है जहाँ जलयानों और नावों को बड़े जल निकाय के खुले पानी से आश्रय मिलता है। यहाँ से लोग व समान इन जल वाहनों से भूमि पर आ-जा सकते हैं,बंदरगाह कहते हैं

विश्व के प्रमुख 10 बन्दरगाह

1.शंघाई का बन्दरगाह

  • 2005 से ही शंघाई का बन्दरगाह विश्व का सर्वाधिक व्यस्त बन्दरगाह है। पूरे चीन और शेष दुनिया में भी इसे भविष्य के प्रमुख महानगर के रूप में माना जाता है। यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा में स्थित यह पूर्वी चीन तट के मध्य भाग में यांग्त्ज़ी नदी के मुहाने के दक्षिण किनारे पर स्थित है।

2.सिंगापुर का बंदरगाह

  • सिंगापुर का बंदरगाह  दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक बन गया और इस अवधि के दौरान सेवा एवं पर्यटन उद्योग में भी काफी तेजी से वृद्धि हुई ।
  •  सिंगापुर एक महत्वपूर्ण परिवहन हब और एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरा ।

3.शेन्ज़ेन का बंदरगाह 

  • शेन्ज़ेन प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, विनिर्माण, वित्त और परिवहन के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र है, और शेन्ज़ेन का बंदरगाह दुनिया का चौथा सबसे व्यस्त कंटेनर बंदरगाह है। 
  • शेन्ज़ेन मोटे तौर शाही काल से स्थापित बाओआन काउंटी की प्रशासनिक सीमाओं का अनुसरण करता है। यह बंदरगाह चीन स्थित है।

4.हांगकांग का बंदरगाह 

  • दक्षिण चीन सागर द्वारा स्थित हांगकांग का बंदरगाह , एक गहरे पानी का बंदरगाह है जो कंटेनरीकृत निर्मित उत्पादों में व्यापार का प्रभुत्व है , और कुछ हद तक कच्चे माल और यात्रियों के लिए।

5.निंग्बो झोउशान बंदरगाह 

  • माल ढुलाई के मामले में निंग्बो झोउशान पोर्ट शंघाई के बाद चीन का सबसे विशाल कंटेनर बंदरगाह है।

6.बुसान बंदरगाह

  • बुसान मेट्रोपोलिटन सिटी जिसे बुसान के नाम से जाना जाता है, दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा बंदरगाह नगर और सियोल के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है।

7.’चिंगदाओ’ बंदरगाह

  • ‘चिंगदाओ’ का मतलब ‘हरा द्वीप’ होता है।
  • चीन की प्रशासन प्रणाली में इस शहर को “उप-प्रांतीय नगर’ का दर्जा हासिल है।
  • यह पीले सागर के छोर पर शानदोंग प्रायद्वीप पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह, नौसैनिक छावनी और औद्योगिक शहर है। चिंगदाओ शहर से इसी ‘चिंगदाओ’ (Tsingtao) नाम का एक प्रसिद्ध बीयर दुनिया-भर में निर्यात होता है।

8.गुआंगज़ौ बंदरगाह

  • शहर का मुख्य बंदरगाह पूरे दक्षिण चीन का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र है।
  • बंदरगाह राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी गुआंगज़ौ पोर्ट ग्रुप कंपनी द्वारा संचालित है। यह दुनिया भर के 80 देशों और क्षेत्रों में तीन सौ बंदरगाहों से जुड़ा है। गुआंगज़ौ के बंदरगाह में आज हुआंगपु का पूर्व बंदरगाह शामिल है।

9.जेबेल अली बंदरगाह 

  • दुबई के उत्तरी छोर पर स्थित जेबेल अली बंदरगाह दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित गहरे पानी का बंदरगाह है और भारतीय उपमहाद्वीप, अफ्रीका और एशिया से आने वाले कार्गो का संचालन करता है.

10.तियानजिन बंदरगाह 

  • तियानजिन शहर का मुख्य बंदरगाह पूरे दक्षिण चीन का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र है। यह बंदरगाह चीन स्थित है।

भारत के प्रमुख बंदरगाह

1.कांडला बंदरगाह 

  • कांडला बंदरगाह भारत में गुजरात प्रान्त में कच्छ ज़िले में स्थित देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है।
  • यह बंदरगाह भारत का सबसे पहला मुक्त व्यापार क्षेत्र है। 
  • कांडला बंदरगाह भारत के सबसे बड़े 13 मुख्य बंदरगाहो में से कार्गो हेन्डलींग में सबसे बड़ा है।
  • यह कांडला नदी पर बना हुआ है।
  • यह ज्वारीय बंदरगाह है।
  • इस बंदरगाह में मुख्य रूप से वस्तुओं का आयात किया जाता है |

2.कोच्चि बंदरगाह 

  • कोच्चि जिसे कोचीन भी कहा जाता था, भारत के केरल राज्य के एर्नाकुलम ज़िले में लक्षद्वीप सागर से तटस्थ स्थित एक बड़ा बंदरगाह नगर है।
  • कोच्चि को काफ़ी समय से प्रायः एर्नाकुलम भी कहा जाता है, जिसका अर्थ नगर का मुख्यभूमि भाग इंगित करता है।

3.कोलकाता बंदरगाह

  • कोलकाता बंदरगाह देश के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।
  • यह बंदरगाह हुगली नदी के मुहाने पर स्थित है।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस बंदरगाह का नाम बदलने संबंधी घोषणा युवा दिवस (12 जनवरी 2021) के अवसर पर कोलकाता में की गई।
  • भारत सरकार द्वारा कोलकाता बंदरगाह का नाम बदल कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने की घोषणा की गई है।

4.चेन्नई बंदरगाह

  • चेन्नई पोर्ट, मुंबई पोर्ट के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है।
  • यह 125 साल से अधिक पुराना है।
  • मुख्य कंटेनर पत्तन बनने से पूर्व यह प्रमुख यात्रा बंदरगाह भी था।
  • दक्षिणी भारत का सारा दक्षिण-पूर्वी भाग (तमिलनाडु, दक्षिणी आन्ध्रप्रदेश तथा कर्नाटक राज्य) इसकी पृष्ठभूमि है। 
  • यह कृत्रिम एवं सबसे प्राचीन बंदरगाह है।

5.तूतीकोरिन बंदरगाह 

  • तूतीकोरिन बंदरगाह दक्षिण तमिलनाडु राज्य के आर्थिक विकास का उत्‍प्रेरक है |
  • यहाँ पर समुद्र तट कम गहरा है, इसलिए जलयान पांच किलोमीटर दूर ही रोक दिए जाते है |
  • 19 फ़रवरी, 2011 से इस बंदरगाह का नाम बदलकर ‘वीओ चिदम्‍बरनार बंदरगाह‘ रख दिया गया है।
  • यह बंदरगाह मन्नार की खाड़ी में स्थित है।

6.एन्नौर बंदरगाह

  • एन्नौर बंदरगाह भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है |
  • इसका निर्माण चेन्नई बंदरगाह का भार कम करने के लिए किया गया है |
  • यह देश का पहला कम्प्यूटराइज बंदरगाह है |
  • इसकी प्राथमिक अवधारणा इसे चेन्नई बंदरगाह के उपग्रहीय बंदरगाह के रूप में विकसित करने की थी, जिसका प्राथमिक कार्य ‘तमिलनाडु बिजली बोर्ड‘ के ताप विद्युत संयंत्रों को कोयले की सप्लाई करना होता।

7.न्यू मंगलौर बंदरगाह

  • न्यू मंगलौर बंदरगाह पश्चिमी तट पर कर्नाटक का मुख्य बंदरगाह है जो कोच्चि एवं मार्मुगाओ के मध्य (320 किलोमीटर दूर) स्थित है। इसका छोटा पोताश्रय है।
  • यह  प्राकृतिक बंदरगाह है।

8.न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह)

  • यह एक कृत्रिम बंदरगाह है।
  • यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।
  • इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए किया गया है |

9.मुंबई बंदरगाह

  • मुंबई बंदरगाह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है |
  • यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है, यहाँ पर सर्वाधिक व्यापार किया जाता है |

10.मार्मागोवा बंदरगाह

  • मार्मुगाओ बंदरगाह भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।
  • इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है।
  • यह बंदरगाह गोवा राज्य में स्थित है।
  • ईरान को लौह अयस्क का निर्यात इसी बंदरगाह से किया जाता है |
  • इसकी स्थिति जुआरी नदी पर है |

11.विशाखापत्तनम बंदरगाह

  • विशाखापट्नम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकार तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित एक भारत का चौथा सबसे बड़ा पोताश्रय है।
  • यह विशाखापत्तनम जिले का मुख्यालय तथा भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है।
  • यह सबसे गहरा एवं प्राकृतिक बंदरगाह है |

12.पारादीप बंदरगाह

  • पारादीप भारत के ओड़िशा राज्य के जगतसिंहपुर ज़िले में स्थित और बंगाल की खाड़ी से तटस्थ एक महत्वपूर्ण बंदरगाह नगर है। 
  • भारत के झारखण्ड और ओडिशा राज्य का लौहअयस्क जापान को इसी बंदरगाह से किया जाता है |

13.पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह

  • पोर्टब्लेयर बंदरगाह केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप पर स्थित है |
  • यह भारत का प्रमुख बंदरगाह है |
Please Share Via ....

Related Posts