आज का इतिहास 18 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1398 को  आमिर तिमूर ने सुलतान नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली।
  • 1865 को अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया।
  • 1946 को मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।
  • 1960 को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।
  • 1963 को अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।
  • 1989 को सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला।
  • 1995 को अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
  • 1997 को किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।
  • 2014 को रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
  • 2017 को राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।
  • 2019 को तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।
  • 2019 को अंग्रेजी में कथेतर गद्य लेखन के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर को और हिन्दी के लिए नंदकिशोर आचार्य को साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा
Please Share Via ....

Related Posts

One thought on “आज का इतिहास 18 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published.