यह है हरयाणवी सिनेमा का इतिहास || HSSC परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण || भाग – 1 ||

हरियाणवी सिनेमा को टॉलीवुड या हॉलीवुड के नाम से जाना जाता है |  1968 में प्रथम हरियाणवी फिल्म धरती प्रदर्शित हुई | 7 मई 1973 को वीरा शेरा फिल्म प्रदर्शित हुई | यह पहली हरियाणवी श्याम श्वेत(Black & White) फिल्म थी | वास्तव में बीरा शेरा से ही हरियाणवी सिनेमा की शुरुआत मानी जाती है |

इससे पहले 1968 में जो धरती फिल्म का जिक्र आता है | वास्तव में उसके बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है |  कहा जाता है कि यह एक पंजाबी फिल्म थी जिसमें कुछ संवाद हरियाणवी के थे | कुछ विशेषज्ञों के अनुसार धरती एक टेलीफिल्म थी |

5 फरवरी 1974 को आई हरफूल सिंह जाट जुलानी वाला यह हरियाणवी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्म थी |

नोट :  एचएसएससी में आए विभिन्न प्रश्नों के अनुसार हरियाणा की प्रथम हरियाणवी फिल्म हरफूल सिंह जाट जुलानी थी | परंतु दो बार पूछे गए प्रश्नों में हरियाणवी फिल्म धरती 1968 थी | इन फिल्मों का वास्तविक क्रम था धरती 1968 , वीरा शेरा 1973 , हरपाल हरफूल सिंह जाट जुलानी वाला 1976 | अतः परीक्षार्थी परीक्षा में जवाब देते समय विकल्पों को ध्यान में रखें तथा अपने विवेक से उत्तर दें |

  1. प्रथम सफल हरियाणवी फिल्म प्रदर्शित बहु रानी थी  | इसमें अभिनय राकेश बेदी और सुमित्रा हुड्डा ने किया था |
  2. सर्वाधिक सफल फिल्म हरियाणवी फिल्म चंद्रावल है जो कि 1984 में प्रदर्शित हुई थी |
  3. सर्वाधिक हरियाणवी फिल्म बनाने वाले निर्देशक जयंत प्रभाकर हैं  |
  4. सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के निर्माता देवी  शंकर प्रभाकर हैं |
  5. हरियाणवी फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता जगत जाखड़ हैं |
  6. हरियाणवी  फिल्म बैनर  ने चंद्रावल के बाद लाडो बसंती फूल बदन आदि फिल्मों का निर्माण किया |

अन्य प्रमुख हरियाणवी फिल्में हैं

सपने का जिक्र ,छोरा हरियाणे का ,भंवर चमेली ,छोरी सपेले की ,पनघट ,चंद्रकांता ,झंकार कंगना, पिंगला भरतरी, धन पराया , नौटंकी, छैल छबीली, जाट ,घूंघट की फटकार ,जर जोरू और जमीन ,खानदानी सरपंच ,चांद चकोरी ,लाडो ,पिया ,गुलाबो इत्यादि |

चंद्रावल :  वर्ष 1984 में चंद्रावल फिल्म प्रदर्शित हुई |  इस फिल्म ने हरियाणा ,दिल्ली ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के भागों में शोले और बॉबी जैसी कामयाबी हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए | फिल्म की पूरी लागत गगन सिनेमा फरीदाबाद से ही वसूल हो गई जहां इस फिल्म ने रजत जयंती बनाई थी | फिल्म में अभिनय जगत जाखड़ और उषा देवी शंकर प्रभाकर ने किया था |

सांझी (15 सितम्बर 1984) – यह पहली हरयाणवी  फिल्म थी जो मास्को फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजी गयी थी |

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?      जो माता-पिता छोटे मासूम बच्चों को थोड़ा सा भी रोने

Please Share Via ....
Read More »

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 2. रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और

Please Share Via ....
Read More »

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस राज्य में लांच किया गया? – तमिलनाडु 2. हाल ही में

Please Share Via ....
Read More »

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न हुआ है। 2. इसरो के गगनयान मिशन से पहली महिला

Please Share Via ....
Read More »

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स – 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा पर लैंडिंग की है? – जापान 02. किसे नेशनल एसेट

Please Share Via ....
Read More »

Daily Current Affairs 02-02-2024

Date :- 02 – February – 2024 प्रश्न 1:- किसने “ICC ODI Player of the Year 2023” का पुरस्कार जीता है? उत्तर :- विराट कोहली।

Please Share Via ....
Read More »
Please Share Via ....

Related Posts