Current affairs 22-5-2023 कंरट अफ़ेयर

 

📖  कर्रेंट अफेयर्स ➜ 22 मई 2023

प्रश्न 1:- स्वदेशी रूप से निर्मित SAF (Sustainable Aviation Fuel) के साथ एयर एशिया ने पुणे से किस शहर के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी है?
उत्तर :- दिल्ली के लिए।

प्रश्न 2:- किस राज्य के ‘तुलजाभवानी मंदिर’ में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू हुआ है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य के।

प्रश्न 3:- किसे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- अंजुम मौदगिल को।

प्रश्न 4:- उत्तरप्रदेश के किस शहर में ‘नाथ कॉरिडोर’ विकसित किया जाएगा?
उत्तर :- बरेली में।

प्रश्न 5:- 22 मई 2023 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

प्रश्न 6:- डूबे हुए चीनी जहाज को बचाने के लिए किस देश की नौसेना ने P8I विमान तैनात किया है?
उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत ने।

प्रश्न 7:- टिकटोक पर प्रतिबन्ध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य कौनसा बना है?
उत्तर :- मोंटाना।

प्रश्न 8:- किस मंत्रालय ने नई दिल्‍ली में भोपाल, भुवनेश्‍वर, पटना, समेत 6 AIIMS Institutes के बीच एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने।

प्रश्न 9:- अंतराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्धघाटन हाल ही में कहाँ किया गया है?
उत्तर :- नई दिल्ली में।

प्रश्न 10:- किसके द्वारा उत्तर प्रदेश में ‘तीसरे खेलो इंडिया गेम्स’ का उद्धघाटन किया जाएगा?
उत्तर :- नरेंद्र मोदी जी के द्वारा।

प्रश्न 11:- किस देश ने Ukraine को Advanced Fighter Jet की आपूर्ति करने पर सहमति जताई है?
उत्तर :- अमेरिका ने।

प्रश्न 12:- किसने वित्त वर्ष 2023 के लिए सरकार को 87 हजार 416 करोड़ रुपये के अधिशेष हस्तांतरण को दी मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक ने।

प्रश्न 13:- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने किस देश को ₹422 करोड़ के हथियार भेजे हैं?
उत्तर :- म्यांमार सरकार को।

प्रश्न 14:- जापान के किस शहर में नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया है?
उत्तर :- हिरोशिमा में।

प्रश्न 15:- किस देश में सभी 25 जिलों के 300 स्‍कूली बच्‍चों को महात्‍मा गांधी स्कॉलरशिप दी गई है?
उत्तर :- श्रीलंका में।

Please Share Via ....

Related Posts