Current affairs 11-06-2023 करंट अफेयर

  1. 📝 दैनिक करेंट अफेयर्स  ࿔᭄ྀ 11-06-2023 ࿔᭄ྀ

    प्रश्न 1:- ICAR (Indian Council of Agricultural Research) ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं?
    उत्तर :- अमेज़न किसान के साथ।

    प्रश्न 2:- ISSF Junior World Cup की पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा है?
    उत्तर :- पहले स्थान पर।

    प्रश्न 3:- किसके द्वारा MAHIR (Mission on Advanced and High-Impact Research) लॉन्च किया गया है?
    उत्तर :- केंद्र सरकार के द्वारा।

    प्रश्न 4:- अरब सागर में उठे ‘बिपरजॉय साइक्लोन’ को किस देश द्वारा नाम दिया गया है?
    उत्तर :- बांग्लादेश के द्वारा।

    प्रश्न 5:- मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किसके द्वारा किया जाएगा?
    उत्तर :- सिनी शेट्टी के द्वारा।

    प्रश्न 6:- मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी किस देश में की जाएगी?
    उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत में।

    प्रश्न 7:- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?
    उत्तर :- विराट कोहली के नाम।

    प्रश्न 8:- किस राज्य सरकार ने महिलाओं के मुफ्त यात्रा के लिए “शक्ति स्मार्ट कार्ड योजना” की शुरुआत की है?
    उत्तर :- कर्नाटक राज्य सरकार ने।

    प्रश्न 9:- किस UT को राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022-23 UT श्रेणी में पहले स्थान पर रखा गया है?
    उत्तर :- जम्मू और कश्मीर को।

    प्रश्न 10:- पहला India-France-UAE Maritime Exercise का आयोजन कहां किया गया था?
    उत्तर :- ओमान की खाड़ी में।

    प्रश्न 11:- किसे CONCOR के नए Chairman & Managing Director के रूप में नियुक्त किया गया है?
    उत्तर :- संजय स्वरूप को।

    प्रश्न 12:- किस भारतीय-अमेरिकी को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के फाइनेंस विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
    उत्तर :- रितु कालरा को।

    प्रश्न 13:- किस राज्य सरकार ने (राज्य नाम) फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क (KFON) लॉन्च किया है?
    उत्तर :- केरल ने।

    प्रश्न 14:- मुख्‍य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्‍वरन के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि कितनी प्रतिशत रहेगी?
    उत्तर :- 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच।

    प्रश्न 15:- किसके द्वारा ‘SenzHB’ नाम का एक Indigenous Innovative Rapid Hemoglobin Detection Test Kit विकसित किया गया है?
    उत्तर :- CSIR-Indian Institute of Toxicology Research (IITR) द्वारा।

Please Share Via ....

Related Posts