प्रश्न 1:- किसके द्वारा भारत के पहले मॉडल जी-20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर :- भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत जी के द्वारा।

प्रश्न 2:- किस राज्य में प्रवासियों का पहला सर्वेक्षण की शुरुआत की गई है?

उत्तर :- झारखंड राज्य में।

प्रश्न 3:- कौन सा शहर “G20 एनर्जी ट्रांजैक्शन वर्किंग ग्रुप” की पहली बैठक की मेजबानी करेगा?

उत्तर :- बेंगलुरु।

प्रश्न 4:- ल्यूमिनस द्वारा किस राज्य में भारत का पहला हरित ऊर्जा आधारित सौर पैनल कारखाना बनाया जाएगा?

उत्तर :- उत्तराखंड राज्य में।

प्रश्न 5:- 2 फरवरी 2023 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर :- World Wetlands Day.

प्रश्न 6:- 74वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर :- उत्तराखंड।

प्रश्न 7:- कौन सा देश बायोएशिया 2023 के लिए भागीदार देश (partner country) होगा?

उत्तर :- यूनाइटेड किंगडम।

प्रश्न 8:- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘लाडली बहना’ योजना की घोषणा की है?

उत्तर :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने।

प्रश्न 9:- हाल ही में Visit India Year 2023 का logo किसने लॉन्च किया है?

उत्तर :- जी किशन रेड्डी जी ने।

प्रश्न 10:- “The Poverty of Political Economics” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर :- ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई।

प्रश्न 11:- भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच कौन थे, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर :- ग्राहम रीड।

प्रश्न 12:- चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं?

उत्तर :- पेट्र पावेल।

प्रश्न 13:- राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

उत्तर :- निकहत जरीन (मुक्केबाज)।

प्रश्न 14:- भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर :- एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह।

प्रश्न 15:- किस प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षकों के लिए जीवन विद्या शिविर का आयोजन किया है?

उत्तर :- दिल्ली।

Please Share Via ....

Related Posts