
- 1473 को हालैंड के खगोलविद् निकोलस कॉपरनिक्स का जन्म, जिन्होंने अंतरिक्ष में पृथ्वी की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण गणनाएं कीं।
- 1630 को मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म।
- 1878 को अमेरिका के प्रसिद्ध आविष्कारक और खोजकर्ता थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
- 1925 को अपनी सधी उंगलियों से पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म।
- Also Read :अन्य आज का इतिहास
- 1986 को भारत में पहली बार कंप्यूटर द्वारा रेलवे टिकटों के आरक्षण की प्रणाली शुरू की गई।
- 1997 को चीन में आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले तंग श्याओ पिंग की मौत के साथ ही एक युग का अंत।
- 2000 को मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने लेबनान का दौरा किया। यह 1952 के बाद दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली यात्रा थी।
- 2002 को हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाके में प्लेग के कुछ मामले सामने आए। महामारी फैलने की आशंका से स्वास्थ्य एजेंसियां चौकन्नी ।
- 2003 को अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई। तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस हमले में यह पहली सजा थी।
- 2005 को सानिया मिर्ज़ा ने ‘आस्ट्रेलिया ओपन‘ टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच पाई।
- 2006 को पाकिस्तान ने हत्फ़ श्रृंखला के दूसरे प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया और इसे अब्दाली नाम दिया।
- 2008 को फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह उनके भाई ने सत्ता संभाली।
- 2020 को विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
- 2020 को भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर बताई गई।
- 2021 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स‘ मंगल की सतह पर सुरक्षित उतरा। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन हुआ करता था।
- 2021 को चीन की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ‘(पीएलए) ने जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के आठ महीने बाद पहली बार आधिकारिक रूप से अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की।
Post Views: 3,080
Comments are closed.