Categories: खेल

ऋषभ पंत के बल्ले ने तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड

ऋषभ पंत भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 28 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। कपिल देव ने 30 गेंद पर पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई थी।


बेंगलुरु: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पंत ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कपिल देव के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कपिल ने दिसंबर 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक के नाम है। जिन्होंने 21 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में यह मुकाम हासिल किया था।


वहीं भारत में सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी की बात करें तो शाहिद अफरीदी ने 2005 में बेंगलुरु में 26 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की थी। इयान बॉथम ने 1981 में 28 गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाई थी।




FIFTY!

@RishabhPant17 surpasses Kapil Dev to score the fastest 50 by an Indian in Test cricket. It has come off 28 deliveries.

Take a bow, Rishabh

Live – bit.ly/INDvSL-2NDTEST #INDvSL @Paytm

4.2K

Reply

Copy link to Tweet


पंत हालांकि अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले पाए। वह 30 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 184 रन था। पंत ने कुल 156.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।




यह भी देखे :GST ( Goods and Services Tax ) क्या हैं और यह किस प्रकार काम करता है जानिए सारी जानकारी || 

Please Share Via ....
Khusi Sharma

Recent Posts

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?    …

1 year ago

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…

1 year ago

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…

1 year ago

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न…

1 year ago

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…

1 year ago