आज का इतिहास 20 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1757 को क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
  • 1924 को जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई।
  • 1942 को कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।
  • 1955 को भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना।
  • 1971 को जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
  • 1973 को यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
  • 1985 को तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।
  • 1988 को संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
  • 1990 को भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।
  • 1999 को पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।
  • 2007 को पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया
Please Share Via ....

Related Posts