Current affairs 26-5-2023 कंरट अफेयर

📝 26 May 2023   Current Affairs

प्रश्न. ब्रिटेन के कोवेंटरी शहर के पहले सिख समुदाय के ‘लॉर्ड मेयर’ कौन बनाए गए ?
उत्तर : जसवंत सिंह बीर्डी
व्याख्या :
• इंग्लैंड के कोवेंटरी शहर में पहले सिख समुदाय के ‘लार्ड मेयर‘ 60 वर्षीय जसवंत सिंह बीर्डी को बनाया गया ।
• यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी हैं।
• भारतीय संविधान में संसदीय प्रणाली इंग्लैंड से लिया गया है।

प्रश्न. हाल ही में कृतिम पैरों के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाने वाले व्यक्ति कौन बने ?
उत्तर : हरि बुद्धा मगर
व्याख्या :
• माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है एवं वहां के स्थानीय भाषा में इसे सागरमाथा के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न. हाल ही में जनगणना भवन (जनगण भवन ) का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया ?
उत्तर : गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा
व्याख्या :
• प्रत्येक 10 वर्ष बाद जनगणना होता है अंतिम जनगणना 2011 में किया गया था अतः 2021 में जनगणना किया जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण जनगणना नहीं हो पाया अब 2023 में इस जनगणना को डिजिटल मोड में किया जाने का प्रस्ताव है जिसके लिए दिल्ली में अमित शाह जी के द्वारा एक जनगणना भवन का उद्घाटन किया गया। इस बिल्डिंग से ही डिजिटल जनगणना के डाटा को वेरीफाई किया जाएगा।
• जनगणना चुनाव आयोग के द्वारा कराया जाता है जिसके वर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार जी हैं ।

प्रश्न. ‘थिरुक्कुरल’ का अनुवाद किस भाषा में किया गया ?
उत्तर : Tok Pisin
व्याख्या :
• ‘तिरुवल्लुवर ‘द्वारा तमिल भाषा में रचित ‘थिरुक्कुरल‘ किताब का अनुवाद पपुआ न्यू गिनी की आधिकारिक भाषा Tok Pisin में किया गया जिसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लॉन्च किया गया।

प्रश्नः चंद्रयान-3 मिशन किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लांच किया जाएगा ?
उत्तर : इसरो (ISRO)
व्याख्या :
• पृथ्वी की प्राकृतिक उपग्रह चांद पर ISRO के दो प्रोजेक्ट 2008 में चंद्रयान-1 और 2019 में चंद्रयान-2 के पूरा होने के बाद अब ISRO चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट को 12 जुलाई 2023 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
• 12 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से GSLV MK-III की सहायता से लांच किया जाएगा।

प्रश्न. ISRO के द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया एक नेविगेशन उपग्रह का नाम क्या है ?
उत्तर : NVS-01
व्याख्या :
• हिंद महासागर पर नजर रखने के लिए ISRO द्वारा एक नेविगेशन सेटेलाइट NVS-01 को 29 मई 2023 को GSLV F-12 की सहायता से लांच करेगी जिसका वजन 2232 किलोग्राम होगा।

प्रश्न. आंध्र प्रदेश में मछलीपट्टनम बंदरगाह के लिए कार्य का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया ?
उत्तर : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी जी के द्वारा
व्याख्या :
• आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मछलीपट्टनम बंदरगाह को 5156 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा जिसके कार्य का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी जी के द्वारा शुरू किया गया। इस बंदरगाह की सहायता से भारत सरकार कोयला, खाद्य तेल एवं उर्वरक का आयात निर्यात करेगी। यह एक लैंडलॉर्ड मॉडल का प्रोजेक्ट है।

प्रश्न. ISO COPOLCO प्लेनरी की बैठक का आयोजन किस देश में किया जाएगा ?
उत्तर : भारत
व्याख्या :
• वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा भारत में 22-26 मई 2023 को ISO COPOLCO के 44 वें संस्करण के बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
• ISO एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसका मुख्यालय जिनेवा में स्थित है, जो वाणिज्य कंपनियों के लिए नियम कानून बनाने का कार्य करता है।

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रमंडल दिवस 2023 किस तारीख को मनाया गया ?
उत्तर : 24 मई
व्याख्या :
• हाल ही में भारतीय राष्ट्रमंडल दिवस 24 मई 2023 को मनाया गया।
• इतिहास में विश्व के कई देशों में ब्रिटेन ने अपनी कॉलोनी बनाया था धीरे-धीरे वह देश आजाद हो गए और राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) के नाम से उन देशों का एक समूह बनाया गया।
• कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) का प्रपोजल 1901 में आया था जबकि इसका गठन 1902 में किया गया। राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) में कुल 56 सदस्य देश हैं जिसमें भारत भी एक सदस्य है। मालदीव कॉमनवेल्थ में शामिल होने वाला अंतिम देश है।

प्रश्न. ‘लव-कुश वाटिका’ किस राज्य में बनाया जाएगा  ?
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
• राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 66 करोड़ की लागत से एक इको फ्रेंडली ‘लव-कुश वाटिका‘ राजस्थान में बनवाने के लिए प्रपोजल को स्वीकार कर लिया गया है यह प्रपोजल 2022 में लाया गया था

Please Share Via ....

Related Posts

7 thoughts on “Current affairs 26-5-2023 कंरट अफेयर

  1. I was just searching for this information for a while. After 6 hours of continuous Googleing, finally I got it in your web site. I wonder what is the lack of Google strategy that don’t rank this type of informative web sites in top of the list. Usually the top web sites are full of garbage.

  2. Situs Slot Gacor Hari Ini terlengkap dengan bonus terbaik. Para player yang sudah bergabung jadi member pasti bisa merasakan berjenis- jenis- tipe profit menarik lain. Postingan ini copas dari situs slot gacor Saran Pola Slot Gacor halaman bocoran slot Gacor terbaik menyajikan teknologi wallet yang membuat ke gampangan dalam memainkan seluruh permainan dalam satu akun saja buat bermain judi online dan Slot Gacor hari ini.

Leave a Reply

Your email address will not be published.