प्रश्न 1:- शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के कौन से बल्लेबाज बन गए हैं?

उत्तर :- पांचवें बल्लेबाज।

प्रश्न 2:- किस पेमेंट बैंक को भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट के रूप में काम करने की मंजूरी मिली है?

उत्तर :- पेटीएम पेमेंट बैंक।

प्रश्न 3:- हाल ही में जारी सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में कौन शीर्ष पर रहा है?

उत्तर :- जैरी सीनफेल्ड।

प्रश्न 4:- जी-20 स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कार्यसमूह की बैठक किस राज्य में आयोजित की जा रही है?

उत्तर :- केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में।

प्रश्न 5:- कौन सा राज्य भारत में सबसे ज्यादा ‘ऑनलाइन गेम’ खेलने वाला राज्य बना है?

उत्तर :- उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 6:- कौन सा देश अपने 75वे स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू के चित्र वाला डाक टिकट जारी करेगा?

उत्तर :- श्रीलंका।

प्रश्न 7:- किसने हाल ही में भारत का पहला राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक “पारख” लॉन्च किया है?

उत्तर :- एनसीईआरटी ने।

प्रश्न 8:- मलेसिया ओपन 2023 में पुरुष एकल ख़िताब जीता है?

उत्तर :- विक्टर एक्सेलसन।

प्रश्न 9:- किस राज्य में “माघी मेला उत्सव” आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर :- पंजाब राज्य में।

प्रश्न 10:- कौन सा देश हाल ही में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है?

उत्तर :- रूस।

प्रश्न 11:- सरकार ने अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली कौनसी योजना बंद करने का फैसला किया है?

उत्तर :- पढ़ो परदेश।

प्रश्न 12:- किसने हाल ही में हाइड्रोजन चलित ट्रक का विकास करने की घोषणा की है?

उत्तर :- गौतम अडानी।

प्रश्न 13:- अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में ‘नानेरा’ को कौन सा पुरस्कार मिला है? 

उत्तर :- ‘गोल्डन कैलाश’ पुरस्कार।

प्रश्न 14:- किसे हाल ही में फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2023 मिला है?

उत्तर :- के. वेणु।

प्रश्न 15:- कौन सी राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश सभी ऑफलाइन सेवाएं समाप्त करके पूरी तरह डिजिटल हो गई है?

उत्तर :- जम्मू कश्मीर।

Please Share Via ....

Comments are closed.