1483 को भारत के पहले मु्गल बादशाह बाबर का जन्म जिसका पूरा नाम जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर था।

1739 को ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी।

1942 को नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।

1948 को दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म।

1961 को मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

Also Read :अन्य आज का इतिहास 

1981को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।

1983 को असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।

2002 को कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।

2013 को राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया|

राउल कास्त्रो from hi.wikipedia.org

3 Replies to “आज का इतिहास:-24 फरवरी की प्रमुख घटनाएं का सिलसिलेवार ब्यौरा||”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *