
NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक, 2022 (NEET UG 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर 6 मई, 2022 तक ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी एनटीए की ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
NEET UG 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न
नीट यूजी, 2022 का आयोजन देशभर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक नीट यूजी, 2022 में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे वहीं, सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। हम आपको परीक्षा की मार्किंग स्कीम को प्वाइंट्स में बता रहे हैं।
NEET UG 2022: सेक्शन ए की मार्किंग स्कीम
NEET UG 2022 : सेक्शन बी के लिए मार्किंग स्कीम
NEET UG 2022 : इन विषयों से आएंगे प्रश्न
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा , 2022 (NEET UG 2022) में उम्मीदवारों से भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे। कुल 3 घंटे और 20 मिनट के पेपर में 720 अंकों के लिए 200 प्रश्न होंगे। इनमें से 180 के जवाब देना जरूरी है|
cozy jazz music