जयपुर

REET रिजल्ट के बाद कट-ऑफ का आकलन।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी REET-2021 का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब कट ऑफ की चर्चा कैंडिडेट के बीच बनी हुई है। दैनिक भास्कर की ओर से 5 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से करवाए गए आकलन में पता चला है कि REET लेवल-1 और लेवल-2 में 125 से 135 तक जनरल कट ऑफ रह सकती है। कट ऑफ का मतलब है मिनिमम पासिंग मार्क्स। इससे ऊपर अंक वालों का नौकरी में सलेक्शन होने की उम्मीद है। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स और सब्जेक्ट एक्सपर्ट, कोचिंग संचालक सभी अपने-अपने स्तर पर एनालिसिस करने में जुटे हैं, क्योंकि एग्जाम की मेरिट काफी हाई रही है।

कैंडिडेट्स ने 148 तक नम्बर स्कोर कर एग्जाम टॉप किया है। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि लाखों कैंडिडेट्स में से ऐसे कौन से 31 हजार कैंडिडेट्स होंगे, जो इस परीक्षा में फाइनली सलेक्ट होकर सरकारी नौकरी हासिल कर पाएंगे। शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं सरकारी स्कूलों में दे सकेंगे। दैनिक भास्कर ने REET की तैयारी करवाने से लेकर, इसे लेकर उठे विवाद, आंदोलन, कोर्ट केस, ऑब्जेक्शन मांगे जाने, आंसर की और रिजल्ट तक सब कुछ कवर किया है। अब रिजल्ट जारी होने के बाद कट ऑफ का आकलन भी बड़ी चुनौती थी, इसलिए अलग-अलग सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से कट ऑफ का आकलन कराकर एक खाका तैयार किया गया है।

धीर सिंह धाबाई, सब्जेक्ट एक्सपर्ट,साइकोलॉजी
साइकोलॉजी सब्जेक्ट एक्सपर्ट धीर सिंह धाबाई का सर्वे
साइकोलॉजी के सब्जेक्ट एक्सपर्ट धीर सिंह धाबाई ने कैंडिडेट्स के मार्क्स के बेस पर किए सर्वे में यह आकलन निकाला है कि REET लेवल-1 एग्जाम में ओवर ऑल जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 128 से 132 तक रह सकती है। लेवल-2 एसएसटी में यह 129 से 131 तक कट ऑफ रह सकती है। अंग्रेजी में 125 से 128, हिन्दी में 128 से 132 और रिजर्व कैटेगरी में जनरल से 5 से 9 अंक नीचे कट ऑफ जा सकती है।

पंकज यादव,सब्जेक्ट एक्सपर्ट,साइकोलॉजी
साइकोलॉजी सब्जेक्ट एक्सपर्ट पंकज यादव का आकलन
मनोविज्ञान के सब्जेक्ट एक्सपर्ट पंकज यादव ने आकलन किया है कि जनरल कैटेगरी में लेवल-1 में 130 से 135, जबकि लेवल-2 में 125 से 135 तक कट ऑफ रह सकती है, जबकि रिजर्व कैटेगरी में 6 से 9 अंक नीचे तक जा सकते हैं।

डॉ के.आर.महिया,सब्जेक्ट एक्सपर्ट,हिंदी और संस्कृत
हिन्दी संस्कृत विषय एक्सपर्ट डॉ. के.आर महिया का आकलन
अजमेर के गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में असिस्टेट प्रोफेसर ( हिन्दी और संस्कृत विषय) डॉ. के.आर. महिया का आकलन है कि REET लेवल-1 की कट-ऑफ 128 प्लस ऊपर रहेगी। रिजर्व कैटेगरी में इससे 4 से 6 फीसदी का अंतर रहेगा। REET लेवल-2 में SST में 122 प्लस मार्क्स वाले कैंडिडेट्स वाले खुद को सेफ मान सकते हैं, यदि बीए में उनके 60 फीसदी के आस-पास मार्क्स हैं।

वहीं, SCIENCE MATHS में 124 प्लस मार्क्स वाले कैंडिडेट्स के चयन की पूरी सम्भावना है,लेकिन BSC में 75 फीसदी अंक होना भी जरूरी है। रिजर्व कैटेगरी की कट ऑफ जनरल के मुकाबले 5 से 7 फीसदी तक लेवल-2 में नीचे जा सकती है।

धर्म सिंह,सब्जेक्ट एक्सपर्ट,साइंस
साइंस सब्जेक्ट एक्सपर्ट धर्म सिंह का आकलन
विज्ञान के सब्जेक्ट एक्सपर्ट धर्म सिंह का आकलन है कि रीट लेवल-1 में जनरल कैटेगरी में 125 नम्बर और लेवल 2 में 122 से ऊपर कट-ऑफ जाने का अनुमान है, जबकि रिजर्व कैटेगरी में 4 से 5 फीसदी नीचे कट ऑफ रह सकती है।

भैंरू सिंह चारण,सब्जेक्ट एक्सपर्ट,इतिहास,कला व संस्कृति
इतिहास, कला और संस्कृति सब्जेक्ट एक्सपर्ट भैंरू सिंह चारण का आकलन इतिहास, कला और संस्कृति सब्जेक्ट के एक्सपर्ट भैंरू सिंह चारण ने आकलन किया है कि REET लेवल-1 (ईवीएस) में जनरल कट ऑफ 125 से 128 अंक तक रह सकती है। लेवल-2 (एसएसटी) जनरल कैटेगरी में 123 से 124 अंक वालों का सलेक्शन हो सकता है। लेवल-2 विज्ञान जनरल कैटेगरी में 122 से 123, संस्कृत में 123 से 124 और गणित में 128 से 130 तक कट ऑफ रह सकती है, जबकि रिजर्व कैटेगरी इससे 5 से 8 अंक तक नीचे रह सकती है।

40 Replies to “जानिए कितनी रह सकती है REET की कट-ऑफ:लेवल 1 और 2 में, रिजर्व कैटेगरी में 6-9 अंक नीचे”

  1. Thanks for another excellent post. Where else could anyone get that type of information in such an ideal way of writing? I have a presentation next week, and I’m on the look for such info.

  2. Hello, Neat post. There is a problem along with your web site in web explorer, could check this… IE nonetheless is the marketplace chief and a large portion of other people will pass over your magnificent writing because of this problem.

  3. I as well as my friends appeared to be looking through the great items located on the blog and then all of the sudden came up with an awful suspicion I never thanked the web site owner for those tips. All the boys were definitely as a consequence joyful to see them and have now undoubtedly been taking advantage of those things. Appreciation for actually being so considerate and also for getting such high-quality tips millions of individuals are really needing to learn about. My personal sincere apologies for not expressing gratitude to sooner.

  4. Whats up very cool web site!! Guy .. Excellent .. Amazing .. I will bookmark your website and take the feeds alsoKI am glad to seek out so many helpful info here in the publish, we’d like work out extra techniques in this regard, thanks for sharing. . . . . .

  5. You really make it seem so easy with your presentation but I find this topic to be actually something which I think I would never understand. It seems too complex and extremely broad for me. I’m looking forward for your next post, I will try to get the hang of it!

  6. What i don’t realize is in fact how you’re no longer really a lot more well-appreciated than you may be right now. You’re very intelligent. You realize therefore significantly in the case of this topic, made me individually believe it from so many various angles. Its like men and women aren’t fascinated unless it is one thing to do with Woman gaga! Your individual stuffs outstanding. At all times care for it up!

  7. We’re a group of volunteers and opening a brand new scheme in our community. Your web site provided us with useful info to work on. You have performed an impressive process and our entire group can be thankful to you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *