कक्षा 7 | भूगोल पाठ – 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर || विडियो तथा अभ्यास के प्रश्नोत्तर |

  1. पृथ्वी की तीन परतें कौन-कौन सी हैं?

 

      उत्तर :

पृथ्वी की तीन पढ़ते हैं पर्पटी ,  मेंटल और क्रोड़ |  प्रॉपर्टी पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत है |  पर पट्टी के नीचे की परत को मेंटल कहते हैं जो 2900  किलोमीटर की गहराई तक फैली हुई है | पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत क्रोड़ है | 

  1. शैल क्या है ? 

      उत्तर :

 पृथ्वी की प्रॉपर्टी का निर्माण करने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को फेल कहते हैं शेर विभिन्न रंग, आकार एवं गठन की हो सकती है |

  1. तीन प्रकार की   शैल के नाम लिखिए |

      उत्तर :

  1. आग्नेय शैल 
  2. अवसादी शैल
  3. कायांतरित शैल

 

4. बहिर्भेदी  एवं अंतर्वेदी शैल का निर्माण कैसे होता है ?

      उत्तर :

  • बहिर्भेदी शैल :-  जब द्रवित लावा पृथ्वी की सतह पर आता है,  यह तेजी से ठंडा होकर ठोस बन जाता है| पर्पटी  पर इस प्रकार बने शैल  को बहिर्भेदी शैल  कहते हैं |

 अन्तर्भेदी शैल :  पृथ्वी की पर्पटी  के नीचे गरम लावा कई बार गहराई में ही ठंडा हो जाता है | इस प्रकार बने शैल  को अन्तर्भेदी  शैल कहते हैं | 

  1. शैल चक्र से आप क्या समझते हैं ?

      उत्तर :

 दबाव और समय के कारण एक प्रकार की शैल अपना रूप बदलकर दूसरे प्रकार की शैल में बदल जाती है|  यह क्रम निरंतर चलता रहता है|  किसी को शैल चक्र कहते हैं

  1. शैलों  के क्या उपयोग है ?

     उतर :

  • शैलों से हमें भवन निर्माण सामग्री प्राप्त होती है |
  • सैलो से सड़कों एवं पुलों के निर्माण में सहायक सामग्री प्राप्त होती है |
  • शैलो से अनेक खनिज जैसे लोहा सोना कोयला पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस प्राप्त होते हैं|
  • हेलो के टुकड़ों का प्रयोग खेलने के लिए किया जाता है |
  1. हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते हैं,  क्यों?

    उत्तर :

 पृथ्वी के केंद्र तक जाने के लिए 6000 किलोमीटर की गहराई तक खोदना होगा जो कि बिल्कुल असंभव है| ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी में नीचे की ओर जाते समय 32 मीटर पर 1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाता है|  अभी तक हमारे इंजीनियर केवल 6 किलोमीटर की गहराई तक ही खुदाई कर सके हैं|  अतः पृथ्वी के केंद्र तक जाना असंभव है |

 

  1. अवसादी शैल अवसाद से बनती है,  कैसे?

     उत्तर :

 मिट्टी के अनेक छोटे-छोटे कण जिन्हें  अवसाद कहते हैं हवा, जल इत्यादि के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा कर जमा दिए जाते हैं |  यह अवसाद दबकर एवं कठोर होकर शैल की परत बनाते हैं|  इस प्रकार की शैलों को अवसादी शैल कहते हैं |

  1. चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है,  कैसे ?

     उत्तर :

चूना पत्थर एक अवसादी शैल है | उच्चदाब तथा ताप  के कारण यह कायांतरित होकर संगमरमर में बदल जाता है जो कि एक कायांतरित शैल है |  

 

Please Share Via ....

Related Posts