NEET UG 2022 : सेक्शन बी के लिए मार्किंग स्कीम
- कुल 15 में से 10 सवालों का जवाब देना जरूरी है। अगर 10 से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया गया तो पहले के 10 प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाएगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- यदि प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने कोई भी सही विकल्प भरा है।
- यदि कोई भी प्रश्न या विकल्प सही नहीं पाया जाता है या प्रश्न को वापस ले लिया जाता है तो उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्न को अटेंप्ट किया हो
NEET UG 2022 : इन विषयों से आएंगे प्रश्न
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा , 2022 (NEET UG 2022) में उम्मीदवारों से भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे। कुल 3 घंटे और 20 मिनट के पेपर में 720 अंकों के लिए 200 प्रश्न होंगे। इनमें से 180 के जवाब देना जरूरी है|