psychology

HTET – FULL PROCESS AND SYLLUBS / PATTREN

क्या है HTET

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हरियाणा राज्य शिक्षा बोर्ड , भिवानी द्वारा लगभग हर वर्ष आयोजित किया जाता है | हरियाणा राज्य पात्रता परीक्षा हरियाणा में शिक्षक बनने के लिए जरुरी योग्यता है | यदि आप हरयाणा में अध्यापक  बनना चाहते हैं तो किसी भी अध्यापक भर्ती में शामिल होने के  लिए आपको यह पात्रता परिक्षा पास करना जरुरी है | इसलिए यह परीक्षा लगभग हर वर्ष तो नहीं परन्तु 2 वर्षों में एक बार तो  आयोजित हो ही जाती है | इस परीक्षा का आयोजन HBSE द्वारा किया जाता है |

क्या है प्रक्रिया ?

 हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए सबसे पहले HBSE बोर्ड द्वारा ऑनलाइन फार्म आवेदन करवाए जाते हैं | लगभग 1 महीने का समय आवेदकों को फार्म भरने के  लिए  दिया जाता है | कई बार कम समय में परीक्षा आयोजत करने के लिए यह समय बीस दिन भी रखा गया है | यदि ऑनलाइन फार्म आवेदन के समय आवेदक से यदि कोई त्रुटी हो जाती है तो उस त्रुटी के सुधार का भी अवसर दिया जाता है | ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्ति के उपरांत तीन दिन का समय दिया जाता है आवेदकों को कि यदि ऑनलाइन फार्म आवेदन में कोई त्रुटी रह गयी है तो वे उसे सुधर सकते हैं | तीन दिन के बाद फार्म एडिट का लिंक डिसएबल हो जाता है |

            तदुपरांतबोर्ड द्वारा परिक्षा से लग्भाफ्ग 15 दिन पहले आवेदकों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी किये जाते हैं | परीक्षा के समय काफी सावधानी बरती जाती है|  हरियाणा राज्य की अन्य परीक्षाओं के मुकाबले इस परीक्षा में प्रशासन एवं बोर्ड को काफी मेहनत करनी पड़ती है |  इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के तीन चार जगह चेकिंग होती है तथा बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन होने के बाद ही परीक्षा भवन में एंट्री दी जाती है|  कई बार परीक्षार्थियों के अंगूठा मिलान न  होने की स्थिति में उनसे एक फार्म भरवा लिया जाता है ताकि उनका रिजल्ट घोषित करने से पहले उनको आधार कार्ड और अपनी आईडेंटिटी वेरीफिकेशन करवानी होती है |

             परीक्षा के लगभग डेढ़ महीने बाद परिणाम घोषित किया जाता है और परिणाम घोषित करने से पहले जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की होती है उनके एक बार फिर से आधार कार्ड वेरिफिकेशन फिंगरप्रिंट के माध्यम से की जाती है |  इसके लिए विभिन्न जिलों में अलग-अलग वेरिफिकेशन सेंटर बनाए जाते हैं और बोर्ड के द्वारा एक सूची जारी की जाती है जिसमें आधार कार्ड वेरिफिकेशन करवाने वाले या अपनी आइडेंटिटी वेरिफिकेशन करवाने वाले अभ्यर्थियों की नाम होते है |  परीक्षा घोषित होने के बाद लगभग 2 महीने बाद जिन अभ्यर्थियों ने  परीक्षा पास की है अभ्यर्थी के घर उसका प्रमाण पत्र पहुंचाता है | 

 हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा किसी भी शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता मात्र है |  हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी इस परीक्षा को पास करने वाले किसी भी परीक्षार्थी को सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं देता है | यह केवल पात्रता मात्र है |

       यह परीक्षा अन्य राज्यों से भिन्न है क्योंकि अन्य राज्यों में प्राइमरी 1 से 5 और अपर प्राइमरी यानी 6 से 8 इन दो ही पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है लेकिन हरियाणा में यह परीक्षा स्कूली शिक्षा के 3 लेवल के लिए अर्थात एक से पांच 6 से 8 तथा नौ से 12  के लिए आयोजित की जाती है|  इस परीक्षा में हर बार लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं | 

       हरियाणा सरकार ने या यूं कहें हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता को बढ़ा दिया है |  पहले इस प्रमाण पत्र की वैधता केवल 5 वर्ष थी परंतु वर्ष 2020 में प्रमाण पत्र की वैधता को बड़ा करके 7 साल कर दिया गया है|

 

हरियाणा राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम निम्नानुसार है :- 

 

 मनोविज्ञान : –

  पात्रता परीक्षा में मनोविज्ञान अथवा बाल विकास मनोविज्ञान से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाते हैं|  प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है तथा किसी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता |  इस भाग में बाल विकास से संबंधित बाल मनोविज्ञान ,अधिगम, विकास ,बुद्धि ,सृजनात्मकता, व्यक्तित्व ,पाठ्यचर्या आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं |  यह  भाग काफी महत्वपूर्ण होता है और इस परीक्षा को पास करने के लिए यह एक बहुत ही लाभदायक हिस्सा है | 

 

 भाषा 1 : 

 हरियाणा पत्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी भाषा अनिवार्य भाषा है अर्थात किसी भी अभ्यर्थी के लिए अंग्रेजी भाषा का होना अनिवार्य है|  यदि आप किसी भी लेवल में परीक्षा देना चाहते हैं तो आपको 15 नंबर की अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है |  इस भाग में अंग्रेजी भाषा से संबंधित कुल 15 प्रश्न होते हैं जोकि अंग्रेजी व्याकरण तथा शब्दकोश से संबंधित होते हैं |

भाषा 2 : 

हरियाणा पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार दूसरी भाषा के रूप में हिंदी भाषा अनिवार्य है अर्थात इस भाग में 15 प्रश्न हिंदी भाषा से संबंधित होते हैं जो प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य होते हैं |  आप का मुख्य विषय चाहे जो भी हो हिंदी भाषा के 15 प्रश्न आपके परीक्षा में जरूर आते हैं |

  गणित :- 

 इस भाग में साधारण गणित से संबंधित 10 प्रश्न होते हैं जो की पूरी तरह से हर एक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य होते हैं |  यह भाग 2015 के बाद जोड़ा गया है इससे पहले गणित आदि को अनिवार्य रूप में शामिल नहीं किया गया था और यह प्रारूप केवल हरियाणा राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में ही लागू होता है|

 तार्किक क्षमता :-

  तार्किक क्षमता यानी रिजनिंग भी हरियाणा पात्रता परीक्षा में शामिल की गई हैं |  तर्क संबंधी कुल 10 प्रश्न आपसे परीक्षा में पूछे जाते हैं|  प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है तथा किसी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं होता अर्थात नेगेटिव मार्किंग नहीं होती | 

हरियाणा सामान्य ज्ञान : 

 हरियाणा राज्य शिक्षक  पात्रता परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न पूछे जाते हैं |  यह प्रश्न सामान्य है हरियाणा के इतिहास भूगोल एवं  ज्वलंत मुद्दों पर आधारित होते हैं |  यह भाग 2015 के बाद जोड़ा गया है |

 

                         इस प्रकार से यह जो भाग्य है पहले 90 अंक के यह सभी अभ्यर्थियों के ऊपर समान रूप से लागू होते हैं जिसमें 30 अंक के मनोविज्ञान 15 15 अंक के दोनों भाषाएं 10 अंक का गणित 10 अंक की रिजनिंग तथा 10 अंक का हरियाणा सामान्य ज्ञान होता है | 

 

 मुख्य विषय : 

अब जब आप फार्म अप्लाई करते हैं उस समय आपसे पूछा जाता है कि आप किस विषय के अध्यापक बनना चाहते हैं |  आप उस समय जिस विषय को चुनते हैं वहीं विषय आप का मुख्य विषय के रूप में 60 अंक का इस परीक्षा में शामिल किया जाता है|  जैसा कि यदि आपने फार्म अप्लाई करते समय हिंदी का शिक्षक बनना स्वीकार किया है तो आपको 60 अंक की हिंदी आएगी | 

 

क्र.सं.

विषय

प्रश्न संख्या

कुलांक

1

बाल विकास एवं मनोविज्ञान

30

30

2

भाषा -1 अंग्रजी

15

15

3

भाषा -2 हिंदी

15

15

4

गणित

10

10

5

तर्क क्षमता

10

10

6

हरियाणा सामान्य ज्ञान

10

10

7

मुख्य विषय (हिंदी /गणित /अंगेजी /विज्ञान/संस्कृत / पंजाबी /सामाजिक विज्ञान आदि )

60

60

 

 

Please Share Via ....
Admin

Recent Posts

SSC GD EXAM

4 months ago

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?    …

2 years ago

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…

2 years ago

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…

2 years ago

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न…

2 years ago

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…

2 years ago