जिला हिसार
हिसार के प्राचीन / उपनाम नाम
इतिहास
Note :
हिसार के प्रजनन केंद्र
हिसार के प्रसिद्ध व्यक्ति
हिसार के पर्यटन स्थल
हिसार के मेले
हिसार के मंदिर
हिसार के स्टेडियम
हिसार के प्रमुख उद्योग
हिसार के गुरुद्वारे
विश्वविद्यालय
राष्ट्रीय संस्थान
इण्डो आस्ट्रेलियन लाईव स्टाक फार्म इसकी स्थापना सन् 1974-75 में आस्ट्रेलिया सरकार के सहयोग से की गई थी। यहां पर सैंकड़ो पशु प्रमुखतया जर्सी फेसियन और क्रास नस्ल के हैं। फार्म 500 एकड़ भूमि पर स्थित है तथा हिसार से 7 किलोमीटर की दूरी पर हिसार- बरवाला सड़क पर स्थित है।
इण्डो आस्ट्रेलियन भेड प्रजनन फार्म इसकी स्थापना 1969-70 में आस्ट्रेलियन सरकार के सहयोग से की गई थी।
यह फार्म लगभग 2000 हेक्टेयर भूमि पर विकसित है तथा हिसार से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञान, प्राद्योगिकी, कृषि व चिकित्सा शिक्षा – हिसार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां स्थापित तीन विश्वविद्यालय एवं एक मेडिकल कॉलेज प्रदेश व पड़ोसी राज्यों से आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान, व्यावसायिक एवं सामयिक शिक्षा की मांग को पूरा कर रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय – पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा हिसार में स्थापित कैम्पस वेटरनरी कॉलेज 2 फरवरी, 1970 को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के रूप में अस्तित्व में आया जो वर्तमान में चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के रूप में विकसित हैं, जिसमें एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर, होम सांइस, बेसिक सांइस, स्पोट्र्स एवं एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व कई अन्य कोर्स की शिक्षा दी जाती है। Haryana Agriculture University (HAU) (हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) 1970 में बनी लेकिन 1991 में Haryana Agriculture University (HAU) का नाम बदलकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रख दिया गया और चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन यानि 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस विश्वविद्यालय की संरचना में प्रथम कुलपति ए. एल. फ्लेचर, आई.सी.एस. (सेवानिवृत) का बहुत बड़ा योगदान रहा। यह विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा, शोध एवं उत्तम तरीके के बीज विकसित करने एवं उसके उत्पादन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कृषि के क्षेत्र में नित नए आविष्कार के कारण यह विश्वविद्यालय देश के खाद्यान्न भण्डार को समृद्ध बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।।
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार की स्थापना 20 अक्तुबर 1995 को की गई। इस विश्वविद्यालय में विज्ञान, प्रौद्योगिकी से संबंधितत स्नातक एवं स्नातकोतचर तथा शोध के विविध पाठ्यक्रम संचालित है।
शैक्षणिक विकास के क्रम में इस विश्वविद्यालय का मॉनीटोबा वि.वि., मेरीलैण्ड वि.वि., जार्ज वाशिंगटन वि.वि., टी.सी.जी. लाइफ सांइसेज, कोलकाता, बार्क, मुम्बई, आई.सी.आई. नई दिल्ली, एडिसिल नोएडा आदि के साम एम.ओ.यू. अनुबंध है। हाल ही में इस विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रेक्षागृह का निर्माण किया गया है।
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय – लाल लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना 1 दिसम्बर 2010 को की गई। पशु चिकित्सा महाविद्यालय का साठ वर्षों का इतिहास गौरव पूर्ण रहा है।
हिसार के चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ा यह महाविद्यालय अब ‘पंजाब केसरी’ राष्ट्रभक्त लाला लाजपत राय की स्मृति में एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय का रूप ले चुका है। शैक्षणिक सुविधाओं के अतिरिक्त /पशुचिकित्सालय, प्रयोगशालाएं, शोध हेतु पशु शाला एवं बाड़ा उपलब्ध है। इस है। उद्योग व नगर विकास कृषि, शिक्षा के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ हिसार ने उद्योग स्थापित हुए परन्तु वास्तविक विकास 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा प्रांत विश्वविद्यालय के नये परिसर का निर्माण 300 एकड़ भूमि खण्ड पर किया जा रहा
औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्र के विकास में नये आयाम स्थापित किए। सन् 1947 से पहले हिसार में केवल एक बिनौला फैक्टरी थी। आजादी के बाद अनेक छोटे-बड़े बनने के बाद हुआ।
जहां हरियाणा टेक्सटाईल मिल की स्थापना हुई वहीं जिंदल उद्योग ने हिसार को प्रसिद्धि दिलवाई। आयरन फरनिश, सरिया, बाल्टी आदि विभिन्न प्रकार के उद्योगों ने शहर के विकास में अहम् भूमिका निभाई तो जिंदल उद्योग को हिसार को उद्योग जगत में नाम दिलाने का श्रेय जाता है। विद्युत ऊर्जा आपूर्ति हेतु राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ स्थापित किया गया है। जो प्रगति के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
Mobile ka nasha मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं? …
❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…
कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…
❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2024’ संपन्न…
कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…