Daily Current Affairs

Daily Current Affairs 09-01-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 09/01/2023

1. रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष और यूएस ऐड के पूर्व प्रमुख ‘डॉ राजीव शाह’ को न्‍यूयॉर्क के ‘फेडरल रिजर्व बैंक’ के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

2. पी. संतोष को ‘नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी’ (NARCL) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

3. ‘प्रोफेसर एड्रियन माइकल क्रूज़’ को अंतरिक्ष सेवाओं में उनके योगदान के लिए ‘आर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित किया गया है।

4. Adidas कंपनी कर्नाटक राज्य में अपना ‘वैश्विक क्षमता केंद्र’ (GCC) स्थापित करेगी।

5. पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने ‘पोइला बैसाख’ को अपना राज्य दिवस घोषित किया है।

6. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार ‘गौतम अदाणी’ भारत के सबसे अमीर कारोबारी बने हैं।

7. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘तुअर दाल प्रोक्योरमेंट पोर्टल’ (Tur Dal Procurement Portal) लॉन्च किया है।

8. गोवा राज्य में 10वीं शताब्दी का कन्नड़ और संस्कृत भाषा मे लिखा ‘कदंब शिलालेख’ मिला है।

9. ओडिशा राज्य की ‘डोंगरिया कोंध शॉल’ को GI टैग का दर्जा मिला है।

10. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘श्री विकास शील’ ने ‘एशिया विकास बैंक’ (ADB) के कार्यकारी निदेशक के रूप में पदभार संभाला है।

11. भारत के दिग्गज बल्लेबाज ‘विराट कोहली’ को ‘प्युबिटी एथलीट ऑफ द ईयर 2023’ के लिए नामित किया गया है।

12. वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी ‘इंद्रमणि पांडेय’ ने बिम्सटेक (BIMSTEC) के महासचिव का पदभार संभाला है।

13. ‘संजीव अग्रवाल’ को ‘नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड’ (NIIFL) ने अपना नया सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

14. ‘शशि सिंह’ को अखिल भारतीय रबर उधोग संघ (AIRIA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

15. ओडिशा राज्य की ‘सिमिलिपाल काई चटनी’ को GI टैग का दर्जा मिला है।

16. उपराष्ट्रपति ‘जगदीप धनखड़’ ने दिल्ली कैंट में ‘एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024’ का उद्घाटन किया है।

17. 05 जनवरी को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ मनाया गया है।

18. भारत ने ‘नेपाल’ देश में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ डॉलर का वित्तीय पैकेज बढ़ाया है।

19. केंद्र सरकार ने लगभग 4 हजार 800 करोड़ रुपये की ‘पृथ्वी विज्ञान योजना’ को मंजूरी दी है।

20. केंद्रीय मंत्री ‘एस. जयशंकर’ ने नेपाल के विदेशमंत्री एन.पी सऊद के साथ तीन सीमापार ट्रांसमिशन लाइनों का उद्घाटन किया है।
उतर कोरिया ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के दो द्वीपों के निकट 200 से अधिक गोले दागे है।

21. ‘भारत’ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

22. असम राज्य में ‘चंदुबी महोत्सव’ मनाया गया है।
हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘केरल’ राज्य में 12 राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया है।

23. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दीव के घोघला बीच पर ‘बीच गेम्स 2024’ का उद्घाटन किया है।

24. किर्गिज़स्तान देश ने ‘हिम तेंदुआ’ को राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है।

25. मध्य प्रदेश राज्य ने ‘रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना 2024’ शुरू करने की घोषणा की है।

26. केरल के राज्यपाल ‘आरिफ मोहम्मद खान’ ने ‘राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर: एक साझी विरासत’ नामक पुस्तक का अनावरण किया है।

27. ‘नादिया कैल्विनो’ यूरोपीय निवेश बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बनी है।

28. अरूणाचल प्रदेश के ‘वांचो शिल्प’ को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग का दर्जा मिला है।

29. बांग्‍लादेश में 7 जनवरी को राष्‍ट्रीय चुनाव आयोजित किया जाएगा।

30. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘काठमांडू’ में नेपाल के विदेश मंत्री के साथ भारत नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की है।

31. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु राज्य में 400 करोड़ रुपये के ‘फास्ट रिएक्टर ईंधन पुनर्प्रसंस्करण संयंत्र’ का उद्घाटन किया है।

32.  पहले ‘मल्‍टी स्‍पोर्ट्स बीच-गेम्‍स 2024’ का आयोजन दीव में किया गया है।

33. वाइस एडमिरल ‘संजय जसजीत सिंह’ ने पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला है।

34. मनाली में 2 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक ‘विंटर कार्निवल 2024’ मनाया जाएगा।

35. ‘पश्चिम बंगाल’ राज्य की हथकरघा साड़ियों की तीन किस्मों – तंगेल, कोरियल और गराड को भौगोलिक संकेतक’ (जीआई) का दर्जा मिला है।

36. हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना’ के चरण-11 के शुरुआत की घोषणा की है।

Please Share Via ....
Nitesh Mehra

Recent Posts

SSC GD EXAM

6 months ago

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?    …

2 years ago

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…

2 years ago

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…

2 years ago

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न…

2 years ago

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…

2 years ago