आज का इतिहास

आज का इतिहास:-18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

  • 1842 को महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म।
  • 1778 को जेम्स कुक ने ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज की और इसे ‘सेंडविच आइलैंड’ का नाम दिया।
  • 1896 को ‘एक्सरे मशीन’ का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
  • 1911 को सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारने का कारनामा अंजाम दिया।
  • 1930 को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
  • 1938 को राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ।
  • 1947 को अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।
  • 1952 को मैसूर के गोपीनाथम में कूस मुनिस्वामी वीरप्पन का जन्म। वीरप्पन को कुख्यात शिकारी, तस्कर और हत्यारे के तौर पर जाना जाता है, जो करीब दो दशक तक कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा।
  • 1968 को अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
  • 1976 को फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
  • 1991को  इराक के स्कड प्रक्षेपास्त्रों ने इजराइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इजराइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।
  • 1996 को दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के स्थापित हस्ताक्षर नदंमूरि तारक रामाराव का निधन। एक सफल अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर ख्याति अर्जित करने वाले एनटीआर ने तेलुगुदेशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 2002 को अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।
  • 2002 को सियरा लिओन में गृहयुद्ध की समाप्ति की घोषणा। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 20 लाख लोग बेघर हुए।
  • 2007 को अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया कि चीन ने उपग्रह रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। 80 के दशक के मध्य में अमेरिका द्वारा किए गए परीक्षणों के बाद यह इस तरह का पहला परीक्षण था।
Please Share Via ....
Khusi Sharma

Recent Posts

मोबाइल का नशा Mobile ka nasha

Mobile ka nasha  मोबाइल का नशा के बारे में सुनिए डॉ दीक्षांत क्या कहते हैं?    …

1 year ago

Daily Current Affairs 15-03-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 15-03-2023 1. ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप…

1 year ago

Daily Current Affairs 13-03-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स ➜ 13-03-2024 1. भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को किस…

1 year ago

Daily Current Affairs 08-02-2024 करंट अफेयर

❍ करंट अफेयर ⌲ 08-02-2023 1. नई दिल्ली में 4 दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय आरोग्‍य मेला 2024’ संपन्न…

1 year ago

Daily Current Affairs 05-02-2024 करंट अफेयर

कर्रेंट अफेयर्स - 05 फरवरी ════════════════════════ 01. किसे देश के मिशन मून स्नाइपर ने चन्द्रमा…

1 year ago